{"_id":"5e52b2648ebc3ef4087c42e8","slug":"crime-bilaspur-news-sml3253934176","type":"story","status":"publish","title_hn":"तलाई थाने में मारपीट और गालीगलौज को लेकर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तलाई थाने में मारपीट और गालीगलौज को लेकर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाने के तहत ग्राम पंचायत झबोला के गांव झबोला के एक व्यक्ति ने पुलिस में मारपीट और गालीगलौज का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार झबोला निवासी वेदप्रकाश ने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि मैं अपनी अखबार लेकर झबोला पटवार वृत्त के भवन के पास खड़ा था। उस समय गांव का एक युवक रिंक्कू वहां पर आ गया, वह मेरे साथ तू-तू, मैं-मैं करने लगा। जब पीड़ित ने उसे ऐसा करने से मना किया तो वह उसे गंदी-गंदी गालियां निकालने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि इतना ही नहीं आरोपी ने मेरे साथ मारपीट भी की और मुझे जान से मारने की धमकी तक दे दी।
डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस ने वेदप्रकाश की शिकायत पर रिंक्कू के खिलाफ भादंसं की धारा 323,504 व 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।