फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

मोबाइल पर फोन काल करके अश्लील बातें करने का केस दर्ज

Sun, 23 Feb 2020 10:39 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
crime
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत जेजवीं की एक युवती ने उसके फोन पर कॉल आने और उस पर अश्लील बातें करने के संदर्भ में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर केस दर्ज कर लिया है वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जेजवीं पंचायत की एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी है कि किसी अनजान व्यक्ति ने मुझे मेरे मोबाइल पर फोन किया। जब मैंने फोन उठाया तो वह मुझे गालियां निकालने लगा। युवती ने कहा कि जब मैंने उसकी कॉल काट दी तो वह मुझे दूसरे नंबरों से फोन करने लगा। जब मैंने फोन उठाया तो अश्लील बातें करने लगा और गालीगलौज करने लगा। युवती ने कहा कि मेरे मना करने के बावजूद वह रात को लगातार अलग-2 नंबरों से फोन कर अश्लील बातें करता और मुझे जान से मारने की धमकी तक देता है। पुलिस ने युवती की शिकयत पर नामालूम व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 506 व 509 के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घुमारवीं डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि तलाई पुलिस थाने में एक युवती ने नामालूम व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न-2 मोबाइल नंबरों से फोन करके गालीगलौज, अश्लील बातें करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने विभिन्न-2 धाराओं के तहत मामला दर्ज करके प्राथमिकता के तौर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed