{"_id":"5e516e458ebc3ef40065ae82","slug":"crime-bilaspur-news-sml325293175","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से काटे गए तीन लाख के खैर के पेड़ पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध रूप से काटे गए तीन लाख के खैर के पेड़ पकड़े
विज्ञापन
जामली के जंगल में काटे हुए खेर की लकड़ी।
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जामली(बिलासपुर)। रतनपुर ब्लॉक की बीट छड़ोल में वन विभाग ने अवैध खैर कटान कर रहे माफिया पर शिकंजा कसा है। विभाग ने शुक्रवार रात को कार्रवाई करते हुए 96 नग खैर के पकड़े। वन विभाग ने उस वक्त कार्रवाई की जब माफिया इस लकड़ी को ठिकाने लगाने के काम में लगा था लेकिन वन विभाग के कर्मचारियों के आने की भनक लगते ही वन माफिया मौके से फरार हो गया। वन विभाग ने मौके पर से करीब तीन लाख से अधिक की लकड़ी पकड़ी है। कटान के इस मामले को ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से उठाया था जिसके बाद वन विभाग हरकत में आया और उक्त कार्रवाई की।
जानकारी के अनुसार विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी में हो रहे वन कटान पर वन विभाग ने शुक्रवार रात को बड़ी कार्रवाई की। हालांकि देर रात वन विभाग की टीम को देखकर अंधेरे का फायदा उठा कर वन काटू भागने में सफल रहे। विधानसभा क्षेत्र श्री नयना देवी में चार पंचायतों में वन कटान हो रहा है।
जब देर रात वन विभाग की टीम को सूचना मिली कि वन काटू रात के अंधेरे में पेड़ काट रहे हैं तो विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जैसे ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच रही थी तो वन काटू वहां से भागने में सफल हो गए। वन विभाग टीम ने वहां पर पहुंचकर लकड़ी को अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
वन विभाग के बीओ नरेश कुमार ने बताया कि देर रात जब उन्हें सूचना मिली कि जंगल में कुछ लोग खैर के पेड़ काट रहे हैं तो वन विभाग टीम मौके पर पहुंची तो पाया माफिया काटे हुए पेड़ों की ढुलाई कर रहा था। वन विभाग के कर्मचारियों ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह भागने में सफल हो गए। मौके पर काटी गई लकड़ी को वन विभाग ने कब्जे में ले लिया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में तीन मामले पुलिस में भी दर्ज करवा दिए गए हैं। मामले पर कार्रवाई की जा रही है।