फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

संदिग्ध हालत में महिला ने लगाया फंदा मौत

Fri, 29 Nov 2019 11:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
crime
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता थाने के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत नखलेहडा में एक महिला ने घर पर संदिग्ध हालात में फंदा लगा कर अपनी जान दे दी है। वहीं पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। थाना प्रभारी झंडूता प्रीतम चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नखलेहड़ा पंचायत के नखलेहड़ा गांव की पूनम कुमारी 30 साल पत्नी ओमप्रकाश ने अपने घर पर फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि हादसे के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। महिला का पति दुकान से सामान लाने गया हुआ था। जब वह घर पहुंचा तो उसने अपनी पत्नी को आवाज लगाई। जब कोई जवाब नहीं मिला तो दरवाजे को धक्का मार कर खोला तो देखा की उसकी पत्नी दुपट्टे से फंदा लगा कर पंखे से लटकी थी। शोर मचाने पर आसपास की महिलाएं और लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने महिला को फंदे उतार कर अस्पताल लाया लेकिन तब देर हो चुकी थी, जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पूनम कुमारी की शादी को 13 साल हो गए थे। उसके दो बच्चे एक लड़का और एक लड़की है। मृतक का पति दिहाड़ी मजदूर कर परिवार का पालन पोषण करता है। पुलिस थाना झंडूता प्रभारी ने बताया कि पूनम ने अपने कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाया जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। कहा कि इस संबंध में परिवार के सदस्यों के बयान भी कलमबंद कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed