फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

तीन अवैध कब्जाधारियों को हटाने के आदेश जारी

Fri, 29 Nov 2019 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर। बिलासपुर शहर में अवैध कब्जों के नियमितीकरण की अंतिम तिथि के साथ ही जिला प्रशासन की तरफ से तीन अवैध कब्जाधारियों के निष्कासन के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। इसके तहत उक्त तीनों लोगों को आगामी प्रक्रिया अमल में लाने से पहले एक हफ्ते का समय दिया जाएगा वहीं इस सूची में 6 और लोगों के नाम शामिल हैं जिन पर जिला प्रशासन जल्द ही कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

एक तरफ जहां भाखड़ा बांध विस्थापित, यहां आकर जमीन खरीदने वालों और बेनिफिसरी को नई पॉलिसी के तहत सरकार से राहत मिली है वहीं प्रशासन आवेदन की शर्तों से बाहर आने वाले अवैध कब्जाधारियों पर जल्द ही कार्रवाई शुरू कर देगा। इसके लिए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है जिसके तहत शहर के तीन बड़े कब्जाधारी लोगों को जिला प्रशासन की तरफ से निष्कासन नोटिस भी निकाल दिए गए हैं। वहीं इस सूची में 6 और लोगों के नाम शामिल हैं जिनके द्वारा शहर में अवैध अतिक्रमण किए गए हैं। हालांकि इसी कड़ी में भाखड़ा विस्थापितों को सरकार द्वारा बड़ी राहत भी मिली है। इसके तहत जिन लोगों ने शहर में नियमितीकरण के लिए जिला प्रशासन को आवेदन पत्र सौंपे हैं उनके लिए 3 बिस्वां तक की भूमि का नियमितीकरण प्रशासन की ओर से कर दिया जाएगा। वहीं प्रशासन ने साफ किया है कि इसके तहत वहीं लोग आएंगे जिन्होंने नियमों के तहत आवेदन किया है।
विज्ञापन

वहीं एसडीएम रामेश्वर का कहना है कि उन्होंने सदर तहसीलदार को आदेश जारी कर दिए हैं। इन आदेशों में शहर के तीन बड़े कब्जाधारियों के कब्जे हटाने की सूची भी तहसीलदार को सौंप दी गई है। कहा कि आगे की कार्रवाई सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा द्वारा अमल में लाई जाएगी। वहीं सदर तहसीलदार जयगोपाल शर्मा का कहना है कि उन्हें एसडीएम सदर की तरफ से अवैध कब्जे हटाने के आदेश मिले हैं। उन्होंने इस संदर्भ में कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही शहर से अवैध अतिक्रमण को हटाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed