{"_id":"5ddeacfa8ebc3e54947445e4","slug":"crime-bilaspur-news-sml315695359","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। पुलिस थाना सदर के तहत चंडीगढ़-मनाली राजमार्ग पर मंगलवार देर रात सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आईजीएमसी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार रात को 11 बजे के करीब पवन कुमार(30) पुत्र शेर सिंह गांव राजपुरा बाइक पर नौणी से अपने घर की तरफ जा रहा था कि तभी एक ढाबे वाले ने उसकी जोर से चीखने की आवाज सुनी। जब ढाबे वाला उसके पास पहुंचा तो वो बाइक से नीचे गिरा हुआ था। उसके सिर पर गहरी चोट थी। ढाबे वाले ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन सिर पर गहरी चोट आने के कारण युवक को आईजीएमसी रेफर कर दिया गया जहां बुधवार सुबह युवक ने दम तोड़ दिया।
पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस संदर्भ में सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है।
एएसपी बिलासपुर भागमल ठाकुर ने बताया कि मंगलवार देर रात नौणी से एक किमी आगे सड़क हादसा हुआ है जिसमें 30 वर्षीय युवक जख्मी हुआ था लेकिन सिर पर गहरी चोट आने से आईजीएमसी में युवक की मौत हो गई। इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच करने में जुटी है।