{"_id":"5db344fd8ebc3e014031a14e","slug":"crime-bilaspur-news-sml3121462123","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट और जान से मारने की धमकी पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट और जान से मारने की धमकी पर केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नयनादेवी(बिलासपुर)। पुलिस थाना स्वारघाट में गांव स्वाहण की महिला के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित किरण शर्मा ने बताया कि राजकुमार व उसकी पत्नी व माता ने दुकान में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी है। बताया जा रहा है कि पहले तो उक्त आरोपी युवक राजकुमार ने राशन डिपो में पीड़ित किरण शर्मा के साथ हाथापाई व गालीगलौज की उसके बाद शाम को राजकुमार की पत्नी व माता ने भी किरण शर्मा की दुकान में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी है।
किरण शर्मा ने पुलिस थाना स्वारघाट में शिकायत दर्ज करवाई है कि 23 अक्तूबर के दिन सुबह 10 बजे के समय जब वह राशन डिपो की दुकान पर गई तो वहां बैठे एक युवक राजकुमार ने उससे गालीगलौज, हाथा पाई व मारपीट की है। उन्होंने किरण शर्मा को जान से मार देने की धमकी भी दी है। इस कारण पीड़ित महिला डर से बुरी तरह भयभीत है। महिला किरण शर्मा ने शिकायत में कहा है कि उक्त आरोपी युवक अक्सर नशे की हालत में रहता है।
उक्त युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वहीं पुलिस अधिकारी श्रीनयना देवी संजय शर्मा ने उक्त मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पीड़िता का मेडिकल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्वारघाट में कराया जा रहा है व मामले की छानबीन की जा रही है।