फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

फोरलेन का काम करने वाले ठेकेदारों को अभी तक नहीं मिला पैसा

Fri, 25 Oct 2019 12:33 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
बिलासपुर। कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन में साल 2013 से 2018 तक काम करने वाले ठेकेदारों को अभी तक इनका पैसा नहीं मिला है जिसे लेकर ठेकेदारों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा। ठेकेदारों ने ज्ञापन में साफ किया है कि जब तक उनके काम की अदायगी एनएचएआई उन्हें नहीं करती है तब तक वो फोरलेन का काम नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन का काम एनएचएआई ने बीओटी के आधार पर आईएलएंडएफएस को आवंटित किया था जिसने आगे ठेकेदारों को काम देकर साल 2013 से 2018 तक फोरलेन का काम करवाया।
विज्ञापन

ठेकेदारों का कहना है कि 2018 के बाद कंपनी ने फोरलेन का काम बंद कर दिया और ठेकेेदारों की अदायगी नहीं की। इनका कहना है कि अपने पैसे के लिए वो कई बार जिला प्रशासन को लिखित में शिकायत दे चुके हैं। वहीं ठेकेदारों ने मुख्यमंत्री से भी पैसे की अदायगी करवाने की गुहार लगाई थी लेकिन अभी तक पैसों की अदायगी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदारों का कहना है कि एनएचएआई ने आईएलएंडएफएस के साथ सड़क बनाने का करार खत्म कर दिया है लेकिन जानकारी के अनुसार आईएलएंडएफएस के अधिकारियों ने एनएचएआई को प्रस्ताव दिया था कि ठेकेदारों की अदायगी एनएचएआई करे। वहीं इस प्रस्ताव में यह भी कहा गया था कि कंपनी ने फोरलेन के निर्माण में 1400 करोड़ रुपये की राशि अपनी खर्च की थी जिसके आधार पर कंपनी ने पैसों की अदायगी एनएचएआई को करने को कहा था।

उपायुक्त को सौंपे गए ज्ञापन में ठेकेदारों ने कहा है कि जब तक उनका पैसा उन्हें नहीं मिल जाता है, तब तक वो किसी भी कंपनी को फोरलेन का काम नहीं करने देंगे। उन्होंने मांग की है जिला प्रशासन एनएचएआई, आईएलएंडएफसी और ठेकेदारों को बुलाकर इस समस्या का समाधान करे।
.....
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed