फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   crime

दो कारों में टक्कर, युवक घायल

Thu, 24 Oct 2019 12:33 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
घुमारवीं(बिलासपुर) घुमारवीं विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले नेशनल हाईवे-103 पर बल्लू खरयाला के पास दो कारों में टक्कर हो गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल में भर्ती किया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार एक कार जो घुमारवीं की तरफ से आ रही थी जिसको अंकुश पुत्र जगदीश चंद गांव चमयाणु डाकखाना नवाई तहसील सरकाघाट जिला मंडी चला रहा था और दूसरी गाड़ी जो भगेड़ की तरफ से आ रही जिसको भूपाल सिंह चंदेल निवासी गांव सलासी, डाकखाना गेहड़वीं तहसील झंडूता चला रहा था। तभी दोनों कारों की टक्कर हो गई। दोनों कारों की टक्कर से अंकुश को चोट आई है जिसे लोगों ने उपचार के लिए घुमारवीं अस्पताल में भर्ती किया है।
विज्ञापन

डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि एनएच-103 कुलारू के साथ ही दो गाड़ियों की आपसी टक्कर से एक युवक घायल हुआ है। गाड़ी मालिकों का बाद में आपसी समझौता होने के कारण मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
नशे की तलाश में ग्लूकोज का बोतल साथ लेकर भागा मरीज
सड़क हादसे में घायल होने के बाद किया गया था अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घायल अंकुश का डॉक्टरों की ओर से उपचार के लिए कमरे में मरहम पट्टी करने के साथ ही ग्लूकोज लगाकर कमरे में रखा गया था। घायल युवक किसी नशे में होने के कारण ग्लूकोज की बोतल को हाथ में लेकर एनएच-103 अस्पताल गेट के बाहर नशे की मांग करता चला गया है।
घायल को इस तरह बाहर जाते हुए देखते ही लोग तरह-तरह की बातें करने लगे थे कि जैसे ही भनक अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों को लगी तो उसे बाहर से पकड़ कर लाया गया है।

युवक नशे की हालत में इस कदर था कि उसे लगी चोट का अहसास भी नहीं था और अन्य नशे की मांग कर रहा था। हालांकि इस पूरे घटनाक्रम से हर कोई सकते में था कि दुर्घटना होने के बाद भी युवक सही ढंग से उपचार नहीं करवा पा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed