{"_id":"5db0a33c8ebc3e01622a3bb8","slug":"crime-bilaspur-news-sml3119303131","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने लगाया गांव के व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने लगाया गांव के व्यक्ति पर छेड़छाड़ का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं की एक पंचायत की महिला ने गांव के ही व्यक्ति पर छेड़छाड़ और मारपीट करने का आरोप लगाया है। महिला की शिकायत पर घुमारवीं पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला ने पुलिस थाने में दी शिकायत में कहा है कि जब वह सुबह शौच के लिए जा रही थी तो गांव के ही एक व्यक्ति ने मुझ से छेड़छाड़ व मारपीट की है जिससे वह साथ में गड्ढे में गिर गई। इससे मेरे सिर और अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं।
इसके बाद यह व्यक्ति मुझे जबरदस्ती करके कमरे में ले गया जिससे मेरे कपड़े भी फट गए हैं। जोर-जोर की आवाजें लगाने के कारण व्यक्ति की पत्नी भी मौके पर आई। व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सामने भी मुझसे मारपीट की। अन्य महिला व मेरी सास ने मुझे उस व्यक्ति के चुंगल से छुड़वाया है।
घुमारवीं थाने में महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दिया गया है। वहीं डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर दिया गया है। हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
.