{"_id":"5d851eff8ebc3e93c202b53e","slug":"crime-bilaspur-news-sml3081987192","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुली के नीचे मिला युवक का गला सड़ा शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुली के नीचे मिला युवक का गला सड़ा शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घुमारवीं(बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत पड़ने वाली पंचायत पटा के गांव बाड़ी मंझेड़वा में एक युवक का गला सड़ा हुआ शव पुली के नीचे पड़ा हुआ मिला है। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
शव की पहचान प्रकाश चंद पुत्र रत्न लाल उम्र 36 साल गांव बॉडी मझेड़वां के रूप में हुई है। यह युवक सोमवार से घर से गायब था तथा उसका शव उसके घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर सड़क के बने कैच पिट पुली के नीचे मिला है।
पट्टा पंचायत की प्रधान प्रोमिला शर्मा के घर भी प्रकाश के घर के नजदीक ही पड़ते हैं तथा करीब एक बजे प्रधान प्रोमिला अपने घर जा रही थी तो उन्हें उस जगह कुछ अजीब सी दुर्गंध आई तथा उन्होंने जब पुली के केचपिट में देखा तो उन्होंने वहां मृत युवक का शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस थाना घुमारवीं को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर युवक का शव कब्जे में ले लिया है तथा पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक गरीब परिवार से संबंध रखता था तथा खुद दिहाड़ी लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था तथा पेंटर का कार्य करता था।
डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि युवक का गला शव पुली के नीचे मिला है तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हर पहलू को ध्यान में रख कर छानबीन की जा रही हैं। कहा कि मौत के कारणों का सही पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही लग पाएगा।