{"_id":"5d2f59b38ebc3e6cfd188d23","slug":"crime-bilaspur-news-sml3007648192","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर करता रहा फौज में नौकरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर करता रहा फौज में नौकरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता पुलिस थाने में एक पूर्व सैनिक के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज हुआ है। पूर्व सैनिक पर जमा दो की परीक्षा में किसी दूसरे व्यक्ति को अपने स्थान पर बैठा कर परीक्षा पास करने के आरोप हैं। इसके आधार पर झंडूता पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भादंसं की धारा धारा 419, 420, 468, 471 और 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सुमन कुमारी पुत्री तेज सिंह गांव व डाकघर नेरचौक थाना बल जिला मंडी ने झंडूता थाना क्षेत्र के तहत एक गांव के एक फौजी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। कहाकि फौजी ने जमा दो कक्षा का जाली प्रमाण पत्र हासिल किया है। शिकायत में लिखा है कि जब यह फौजी भर्ती हुआ था तो उसका जमा दो कक्षा का कंपार्टमेंट का पेपर फौज में भर्ती होने के बाद ट्रेनिंग के दौरान हुआ है।
महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी उस दौरान घर पर छुट्टी ही नहीं आया था। जबकि जमा दो कक्षा की परीक्षा में किसी और ने फौजी के पेपर दिए। बताया कि परीक्षा पास होने के बाद फौज में पूरी सर्विस की, जबकि घर आने के बाद पटवारी की नौकरी में कार्यरत हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी झंडूता संजीव कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा 419, 420, 468, 471, 120 बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है। उन्होंने कहा कि दोषी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।