फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cricket team selected

Bilaspur News: सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए चुनी बिलासपुर की टीम

Fri, 03 Apr 2026 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
cricket team selected
10 अप्रैल को ऊना में कुल्लू के साथ खेलेगी पहला मैच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में होने वाली सीनियर (बालक) क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए बिलासपुर टीम का चयन शुक्रवार को लुहणू क्रिकेट मैदान में किया गया। क्रिकेट टीम का हिस्सा बनने के लिए करीब तीस खिलाड़ियों ने भाग लिया। बिलासपुर क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विशाल जगोता ने बताया कि इस टीम में सुवांश द्विवेदी, अखिल धीमान, ईवान राजपूत, आरव भोगल, प्रिंस ठाकुर, मयंक शर्मा, अंश गौतम, अभिनव, प्रतीक मनहांस, आर्यन पुंडीर, राघव वर्मा, धैर्य गुप्ता, मनन रनौट, सारंग चंदेल, शौर्यवीर, अक्षज ठाकुर, तरूण, आयुष कुमार, अर्श धीमान, सक्षम, सूर्या और अर्णव गौतम को शामिल किया गया है। टीम का प्रशिक्षण शिविर बिलासपुर में शनिवार से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि बिलासपुर सीनियर क्रिकेट टीम अपना पहला मैच 10 अप्रैल को ऊना में कुल्लू के साथ खेलेगी। चयनकर्ताओं में चयन समिति चेयरमैन महेंद्र चंदेल, संयोजक आरके रघु, विनेंद्र डोगरा, विशाल रतवान, जितेंद्र ठाकुर और आशीष कपिल शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed