फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Cowshed will be opened in Shahtalai, Baba Balak Nath Temple Trust will operate it

Bilaspur News: शाहतलाई में खोली जाएगी गोशाला, बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास करेगा संचालन

Wed, 05 Feb 2025 11:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 05 Feb 2025 11:35 PM IST
विज्ञापन
Cowshed will be opened in Shahtalai, Baba Balak Nath Temple Trust will operate it
श्रद्धालुओं के सहयोग से मिलेगी आर्थिक सहायता, किसानों को मिलेगी बेसहारा गोवंश से राहत
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

शाहतलाई (बिलासपुर)। सनातन सेवा समिति शाहतलाई के संयोजक सुदर्शन शर्मा और अध्यक्ष शशि रघुवंशी ने बताया कि समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास की ओर से एक गोशाला खोली जाएगी। इसका संचालन बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास शाहतलाई द्वारा किया जाएगा।

समिति के नेताओं ने कहा कि गोशाला के खुलने से जहां मंदिर न्यास को श्रद्धालुओं से धन प्राप्त होगा, वहीं दूसरी ओर स्थानीय किसानों को भी राहत मिलेगी, क्योंकि बेसहारा गोवंश के कारण फसलों का नुकसान नहीं होगा। उन्होंने बताया कि बाबा बालक नाथ जी का इतिहास भी गोवंश से जुड़ा हुआ है, क्योंकि बाबा ने 12 वर्ष तक शाहतलाई में रत्नों माई की गाएं चराई थीं। इस पहल से श्रद्धालुओं की आस्था और मंदिर के चढ़ावे में वृद्धि की संभावना है, साथ ही गोशाला में दान भी अधिक मिलेगा। इसके अतिरिक्त, गोशाला के संचालन से स्थानीय नागरिकों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन


शशि रघुवंशी ने बताया कि बैठक में यह निर्णय लिया गया कि बाबा बालक नाथ के चैत्र मास के मेले के प्रबंधों पर चर्चा करने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त बिलासपुर डॉ. निधि पटेल की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में सनातन सेवा समिति शाहतलाई के पदाधिकारी एक प्रतिनिधिमंडल के रूप में अतिरिक्त उपायुक्त और कांग्रेस महासचिव विवेक कुमार से मिलकर शाहतलाई में गोशाला खोलने की पुरजोर मांग करेंगे। बैठक में उपाध्यक्ष अंकुर कुमार, कोषाध्यक्ष नीरज कतना, सह कोषाध्यक्ष अर्पित कौशल, सह सचिव सचिन सोनी, सह उपाध्यक्ष अंचल ठाकुर, सह संयोजक शिव कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed