फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Councillors took oath in Ghumarwin Municipal Council

Bilaspur News: घुमारवीं नगर परिषद में पार्षदों ने ली शपथ

Thu, 04 Jun 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 04 Jun 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Councillors took oath in Ghumarwin Municipal Council
नगर परिषद कार्यालय घुमारवीं  में उपमंडलाधिकारी गौरव चौधरी सभी निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपन
अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव पर रहस्य बरकरार
विज्ञापन

भाजपा के पास नौ में से है छह पार्षदों का बहुमत
अध्यक्ष पद के लिए राजेश कुमार ,अमित कुमार के नामों की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं( बिलासपुर)। नगर परिषद घुमारवीं के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह वीरवार को नगर परिषद कार्यालय में हुआ। उपमंडलाधिकारी घुमारवीं गौरव चौधरी ने सभी निर्वाचित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय लोग भी मौजूद रहे।

नगर परिषद के सभी नौ वार्डों से निर्वाचित पार्षदों ने शपथ ली। इनमें वार्ड नंबर-1 बडू से शकुंतला देवी, वार्ड नंबर-2 इंदिरा वार्ड से सविता देवी, वार्ड नंबर-3 आंबेडकर वार्ड से रामपाल, वार्ड नंबर-4 कल्याणा से राजेश कुमार, वार्ड नंबर-5 हारकुकार वार्ड से संदीप कुमार, वार्ड नंबर-6 जगदंबा वार्ड से रीता सहगल, वार्ड नंबर-7 बजोहा वार्ड से अमित कुमार, वार्ड नंबर-8 टिकरी वार्ड से निशा देवी और वार्ड नंबर-9 दकड़ी वार्ड से रामप्यारी ने शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि नगर परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। समारोह समाप्त होने के बाद सभी पार्षद कार्यालय से बाहर निकल गए और अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुनाव को लेकर कोई औपचारिक प्रक्रिया शुरू नहीं हुई। इसके चलते दोनों पदों को लेकर चल रही चर्चाओं पर फिलहाल विराम लग गया है। वहीं, भाजपा समर्थित छह पार्षद बाद में एक निजी होटल में एकत्र हुए। यहां उन्होंने पूर्व मंत्री राजेंद्र गर्ग के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। नप घुमारवीं में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की तिथि को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। समय बढ़ने के साथ राजनीतिक गलियारों में भी अटकलों का दौर तेज हो गया है। नगर परिषद में भाजपा समर्थित छह पार्षदों के पास स्पष्ट बहुमत है, जबकि कांग्रेस के तीन पार्षद निर्वाचित हुए हैं। अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित होने के चलते वार्ड नंबर-4 से निर्वाचित राजेश कुमार और वार्ड नंबर-7 से निर्वाचित अमित कुमार के नाम प्रमुख दावेदारों के रूप में सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed