{"_id":"608029d68ebc3e8d2f36c2b5","slug":"corporation-closed-two-routes-of-ludhiana-and-amritsar-bilaspur-news-sml36807751","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम ने बंद किए लुधियाना और अमृतसर के दो रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम ने बंद किए लुधियाना और अमृतसर के दो रूट
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना के कारण पंजाब में लगे कर्फ्यू का असर हिमाचल पथ परिवहन निगम पर पड़ रहा है। निगम को बिलासपुर से लुधियाना और अमृतसर जाने वाले दो बस रूट बंद करने पड़े हैं। इसके अलावा बुधवार को जिले में एचआरटीसी के करीब 52 बस रूट बंद रहे। कोरोना के कारण बसों को सवारियां नहीं मिल रही हैं। वहीं, छुट्टी के कारण निगम ने इन रूटों को एक दिन के लिए बंद किया है।
वहीं, सवारी न मिलने से दिल्ली और हरिद्वार के तीन रूट बंद हैं। जिले में लोकल रूट पर एचआरटीसी की करीब 62 बसें चलती है। लेकिन जैसे कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, बसों को न के बराबर सवारी मिल रही है। वहीं, छुट्टी वाले दिन तो इक्का-दुक्का सवारी ही बसों को मिल पाती है। इससे बसों के तेल का खर्च निकालना मुश्किल होता जा रहा है। क्षेत्रीय प्रबंधक बिलासपुर किशोरी लाल यादव ने बताया कि बिलासपुर से पहले दिल्ली के लिए तीन और हरिद्वार के लिए दो बसें भेजी जाती थी। लेकिन बसों में इन रूटों पर सवारी बहुत कम होती थी। जिस कारण इनमें हरिद्वार का एक और दिल्ली के दो रूट बंद किए हैं। अब दोनों रूटों पर एक एक बस चल रही है।
आरएम ने बताया कि जिले में वीरवार से सभी रूट सुचारू रूप से चलेंगे। लोकल रूट को बंद नहीं किया जाएगा। लेकिन छुट्टी वाले दिन कुछ रूट बंद किए जा सकते हैं। कहा कि अगर किसी क्षेत्र में रूट बंद करने से लोगों को समस्या आती हो तो वहां पर छुट्टी के दिन भी रूट बंद नहीं किए जाएंगे।
विज्ञापन
इनसेट
ओवरलोड नजर आई निजी बसें
बुधवार को सरकारी रूट बंद होने से निजी बस चालकों ने जमकर सरकार के आदेशों की अवहेलना की। 100 फीसदी सवारियों के साथ बसें चलाई। वहीं, सीट न मिलने के कारण मास्क लगाए बिना लोग बसों में सफर कर रहे थे। इससे जिले में कोविड फैलने की संभावना बढ़ गई है।