फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Corporation bus hit the shore, pressure pipe burst

सड़क किनारे मिट्टी न भरने से दधोल-लदरौर रोड पर बना हादसों का खतरा

Fri, 03 Jun 2022 10:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Corporation bus hit the shore, pressure pipe burst
दधोल लदरौर संपर्क सड़क के ऊँचे किनारे से टकराने के कारण क्षतिग्रस्त हुइ बस।संवाद - फोटो : BILASPUR
बरठीं (बिलासपुर)। दधोल से लदरौर निर्माणाधीन सड़क पर एचआरटीसी की घुमारवीं की ओर जा रही सवारियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बची। लेठवीं के पास चालक ने पास लेने के लिए बस को सड़क के बाहर निकाला। जैसे ही सड़क पर बस को अंदर किया तो करीब एक से डेढ़ फुट ऊंचे किनारे से टकराते ही बस का प्रेशर पाइप फट गया।
विज्ञापन

सड़क के किनारों में सही तरीके से मिट्टी न भरने से यहां पर हादसों का खतरा बढ़ रहा है। सड़क के दोनों तरफ की ऊंचाई इतनी है कि अगर वाहन चालक को पास लेना हो तो परेशानी का सामना करना पड़ता है। दो पहिया वाहन तो सुरक्षित है ही नहीं, लेकिन ट्रक और बस को सड़क के बाहर निकालना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन

इस दौरान गनीमत रही कि बस की ब्रेक फेल नहीं हुई। बस चालक ने बड़ी ही होशियारी से बस पर काबू पाया। थोड़ा सा नीचे चलकर भटेड़ स्टेशन पर चालक ने बस को खड़ा कर दिया। बस में इस दौरान करीब 40 सवारियां थीं। सवारियों को दूसरी बस में बिठाया गया। लोगों का कहना है कि बेशक सड़क का निर्माण कार्य चला हुआ, लेकिन इसे साथ में दुरुस्त करना भी जरूरी है। वहीं, लोक निर्माण विभाग घुमारवीं के अधिशासी अभियंता दीपक कपिल ने बताया कि अगर सड़क के किनारों में मिट्टी नहीं भरी गई है तो ठेकेदार से इसे पूरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed