फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   corona vaccination

जिले में 21,110 किशोंरों को लगी वैक्सीन

Wed, 12 Jan 2022 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
जिला अस्पताल बिलासपुर में कोरोना से बचाव के लिए बूस्टर डोज लगवाती महिला। - फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग ने जिलाभर में 10 दिन में 21,110 बच्चों को कोविड वैक्सीन लगा दी है। वहीं, विभाग ने 22 हजार बच्चों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा है, जो वीरवार को पूरा हो जाएगा। इसके लिए जिले में वीरवार के लिए पांच केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ बिलासपुर डॉक्टर प्रवीण चौधरी ने बताया कि बुधवार को सदर विस क्षेत्र में 225 , झंडूता में 62, श्री नयना देवी जी में 44 बच्चों को वैक्सीन लगाई गई। कुल 331 बच्चों का वैक्सीनेशन हुआ। वहीं, अभी तक जिले में 21,110 बच्चों का वैक्सीनेशन हो चुका है। सदर में अभी तक कुल 6209, घुमारवीं में 6563, झंडूता में 5511 और श्री नयना देवी जी में 2827 बच्चों का टीकाकरण हो चुका है। वीरवार को स्वास्थ्य विभाग बच्चों के टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लेगा। वीरवार को रौड़ा, रावमापा पंजगाईं, दयोथ, नखलेहड़ा और हिम सर्वोदय स्कूल घुमारवीं में बच्चों का टीकाकरण होगा। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में 173 हेल्थ वर्करों, 85 फ्रंट लाइन वर्करों और 76 वरिष्ठ नागरिकों ने कोविड वैक्सीन की बूस्टर डोज लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed