{"_id":"60b5267a8ebc3efbd250fd88","slug":"corona-vaccination-bilaspur-news-sml372127164","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 18 से 44 आयु के 1399 लोगों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 18 से 44 आयु के 1399 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। सोमवार को 18 से 44 आयु तक के लोगों को जिले के 14 सेंटरों में वैक्सीन लगाई गई। 29 मई को 1550 लोगों ने स्लॉट बुक करवाए थे। केवल 1399 लोग ही वैक्सीन सेंटर पहुंचे। सोमवार को सीएच घुमारवीं में सबसे ज्यादा 191 और सीएच घवांडल में सबसे कम 51 लोगों ने वैक्सीन लगवाई।
सुबह 9 बजे से ही लोग वैक्सीन सेंटर पर पहुंचने लगे थे। वैक्सीन सेंटरों में भीड़ देखने को नहीं मिली। लोगों ने अपनी समयसारिणी के अनुसार कोरोना की वैक्सीन लगवाई। शाम चार बजे के बाद जिले के 14 वैक्सीनेशन सेंटरों पर 1399 लोगों ने वैक्सीनेशन करवाया। सोमवार को राजकीय छात्र पाठशाला रौड़ा, सीएच मार्कंड, घवांडल, सीएचसी पंजगाईं, तलाई भराड़ी, पीएचसी टोबा, छड़ोल, स्वारघाट, गेहड़वीं, पनौल, कपाहड़ा, लेहड़ी सरेल व सीएच घुमारवीं में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाई गई।
एमओएच डॉ. परविंद्र ने बताया कि राजकीय छात्र पाठशाला रौड़ा में 99, सीएच मार्कंड में 86, घवांडल में 51, सीएचसी पंजगाईं में 80, तलाई में 99, भराड़ी में 165, पीएचसी टोबा में 74, छड़ोल में 87, स्वारघाट में 79, गेहड़वीं में 93, पनौल में 104, कपाहड़ा में 98, लेहड़ी सरेल में 93 व सीएच घुमारवीं में 191 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। सोमवार को 6 वरिष्ठ नागरिकों और 45 से 59 वर्ष की आयु के 11 लोगों का भी वैक्सीनेशन किया गया। अभी तक जिले में कुल 1,46,075 लोगों का टीकाकरण किया गया। यह आंकड़े पहली और दूसरी दोनों डोज के हैं।