{"_id":"60a15b158ebc3e8dc0716813","slug":"corona-vaccination-bilaspur-news-sml370539340","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 18 से 44 साल की आयु के 1200 लोगों को आज लगेगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 18 से 44 साल की आयु के 1200 लोगों को आज लगेगी वैक्सीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलासपुर। जिले में सोमवार को 18 से 44 वर्ष के आयु के लोगों को 12 जगहों पर वैक्सीन लगाई जाएगी। जिले में सोमवार को 1200 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। रविवार 6 बजे तक 1198 लोगों ने बुकिंग करवाई है। 20 मई तक सभी सेंटरों में बुकिंग पूरी हो चुकी है। अब नई रजिस्ट्रेशन करने वाले लोगों को 20 मई के बाद का इंतजार करना पड़ेगा। हर एक सेंटर पर 100 वैक्सीन लगाने का प्रावधान किया गया है।
लोगों को कोविड-19 और आरोग्य सेतु ऐप समेत सरकार की ओर से निर्धारित प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद ही तय शेड्यूल के अनुसार टीकाकरण किया जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉक्टर प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में 18 से 44 वर्ष की उम्र के लोगों का टीकाकरण सोमवार से आरंभ किया जा रहा है। इसके लिए जिले में टीकाकरण सेंटरों का शेड्यूल सरकार व प्रशासन के आदेशानुसार जारी किया गया है। जिले में सोमवार को टीकाकरण के लिए 1198 लोगों ने बुकिंग करवाई है। हर सेंटर पर 100 लोगों को वैक्सीन लगाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने बताया कि मई के महीने में 5 दिन ही वैक्सीन लगाई जाएगी। 17, 20, 24, 27 और 31 मई की तिथि स्वास्थ्य विभाग ने निर्धारित की है। पीएचसी रौड़ा सेक्टर, सीएच मार्कंड, घवांडल, घुमारवीं, बरठीं, सीएचसी पंजगाईं, झंडूता, तलाई, भराड़ी, हरलोग, कुठेड़ा और पीएचसी भाखड़ा में टीकाकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 से 44 वर्ष के लोगों को कोविड-19 की वेबसाइट और आरोग्य सेतु ऐप समेत सरकार की ओर से निर्धारित प्लेटफार्म पर रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य होगा। इसके बाद शेड्यूल के अनुसार ही टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि आवेदन करने के बाद शेड्यूल और समय के अनुसार ही वैक्सीन सेंटर पर पहुंचे। अगर किसी को शेड्यूल जारी नहीं हुआ है तो उसको वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। आम जनता को यह भी हिदायत दी गई है कि बिना पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीन नहीं लगाई जाएगी। 45-60 वर्ष की आयु के लोगों का टीकाकरण पहले की तरह चलता रहेगा।