फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   corona vaccination

जिले में 66 लोगों ने लगवाई कोरोना की वैक्सीन

Sun, 16 May 2021 11:19 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 May 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
corona vaccination
बिलासपुर। जिले में रविवार को 66 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। 30 वरिष्ठ नागरिकों और 45 से 59 वर्ष तक की आयु के 36 लोगों का टीकाकरण किया गया। अभी तक जिले में 1,36,293 लोगों का टीकाकरण किया गया। यह आंकड़े पहली और दूसरी दोनों डोज के हैं।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जो कोविड-19 टीकाकरण क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में किया जा रहा था उसे अब उपायुक्त रोहित जम्वाल के दिशा-निर्देशानुसार राजकीय प्राथमिक पाठशाला चंगर में स्थानांतरित किया गया है। नागरिक चिकित्सालयों में हर मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार और विकल्प के रूप में रविवार को टीके लगाए जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर मंगलवार, शुक्रवार व शनिवार को टीके लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी हर मंगलवार व शुक्रवार को टीकाकरण हो रहा है। जिले के उपस्वास्थ्य केंद्रों में भी सोमवार व वीरवार को टीकाकरण किया जा रहा है। अब सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी टीकाकरण हर बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed