{"_id":"5f760a7b8ebc3e9b8268b476","slug":"corona-positive-bilaspur-news-sml346939866","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना संक्रमण के 18 नए मामले
विज्ञापन
बिलासपुर। कोरोना संक्रमण के जिले में वीरवार को 18 नए मामले सामने आए हैं। इन सभी मामलों का खुलासा रैपिड एंटीजन टेस्ट के माध्यम से हुआ है। वीरवार को सबसे अधिक मामले ब्रैरी में सामने आए हैं। यहां पांच लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। इनमें इनमें तीन संक्रमित महिलाओं की उम्र 45, 57 और 76 वर्ष है, जबकि दो पुरुष संक्रमित मिले हैं, जिनकी उम्र 54 और 44 वर्ष है।
इसके अलावा बरमाणा में एक 48 वर्षीय व्यक्ति, टिक्करी में 30 वर्षीय व्यक्ति, लखनपुर वार्ड में तीन, जिनमें एक 51 वर्षीय महिला और एक 15 साल की लड़की सहित एक 48 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कंदरौर में एक 40 वर्षीय व्यक्ति, चिड़िया में 30 वर्षीय व्यक्ति, घुमारवीं में 26 वर्षीय महिला, हाटकुमार से चार कोरोना संक्रमितों में 70 और 57 साल के दो पुरुष और 31 और 28 साल की दो महिलाएं कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। झंडूता में 21 वर्षीय महिला कोरोना संक्रमण की चपेट में आई है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दरोच ने बताया कि जिला में कोरोना वायरस संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सबको जागरूक और सतर्क होना जरूरी है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस का संक्रमण व्यक्ति के सीधे संपर्क या वस्तुओं के संपर्क में आने से होता है। बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी संक्रमण के मुख्य लक्षण हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की रोकथाम और बचाव के लिए सामाजिक दूरी बनाए रखें। अपने हाथों को साबुन और पानी से दिन में बार-बार कम से कम 20 सैकेंड तक अवश्य धोएं और सैनिटाइजर का उपयोग करें।