फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   corona effected chertra mela in shatalai

चैत्र मेलों पर कोरोना की मार, कारोबारी मायूस

Thu, 25 Mar 2021 11:34 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
corona effected chertra mela in shatalai
चैत्र मेले में बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में दर्शन करने आए श्रद्धालु। - फोटो : BILASPUR
शाहतलाई (बिलासपुर)। उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल एवं बाबा बालक नाथ की तपोभूमि शाहतलाई में चैत्र मेलों पर कोरोना का असर देखने को मिल रहा है। कम संख्या में श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंच रहे हैं। इससे दुकानदार मायूस हैं। करीब 400 दुकानदारों पर रोजी-रोटी का संकट मंडरा गया है।
विज्ञापन

चैत्र मास में बाबा बालक नाथ की तपोस्थली शाहतलाई में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, दिल्ली औँर विदेशों से लाखों की संख्या में श्रद्धालु आते हैं। शाहतलाई में सुबह और शाम की आरती में शामिल होते हैं। लेकिन कोरोना महामारी के चलते कम संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इक्का-दुक्का श्रद्धालु ही बाबा के दरबार में आ रहे हैं। मंदिर के कपाट अब 24 घंटे की जगह सुबह 5 से रात 9 बजे तक ही खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदारों सुशील शर्मा, चमन लाल, योगराज, ईश्वर दास, कमल कुमार, कोमल सोनी, कृष्ण सोनी, किशोरी लाल, राकेश कुमार का कहना है कि 14 मार्च से चैत्र मेले शुरू हुए हैं। दुकानदारों का कहना है की मंदिरों के कपाट खुले हैं, लेकिन कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते श्रद्धालु नहीं आ रहे हैं। उधर, मंदिर न्यासी विजय कुमार शर्मा ने श्रद्धालुओं ने अपील की है कि अफवाहों पर विश्वास न करें। मंदिरों के कपाट खुले हैं। सरकार की गाइड लाइन को ध्यान में रखते हुए श्रद्धालुओं को मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने की हिदायत है। नो मास्क और नो सर्विस की नीति का भी पालन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed