बिलासपुर। जिले में कोरोना ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए सांस्कृतिक और अन्य कार्यक्रमों पर रोक लगा दी है। जिले में शुक्रवार को डीएवी जमथल के कर्मचारी सहित कोरोना के 20 नए मामले सामने आए हैं। जिला में अब कुल एक्टिव मामलों की संख्या 134 हो गई है।
जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि शुक्रवार को जमथल से 44, 7, 10 वर्षीय, गसौड़ से 24, 49 वर्षीय, पंजगाईं से 19 वर्षीय, कुठेड़ा से 51, 66, 55, 44 वर्षीय, बाड़ी मझेड़वां से 80 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं डीएवी जमथल से 36 वर्षीय कर्मचारी और एसीसी बरमाणा से 26 वर्षीय संक्रमित हुए हैं। बरसंड से 70 वर्षीय, बझेड़ी से 19 वर्षीय, दुलेट से 35 वर्षीय, खल से 55, 26, 55 वर्षीय, कोटी बाटला से 16 वर्षीय की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को रैपिड एंटिजन से 333 सैंपल लिए गए। इनमें 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वीरवार को शिमला भेजे गए सैंपलों में से 12 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को 104 सैंपल शिमला भेजे गए हैं। इनकी रिपोर्ट आनी है।