फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Corona Case

बिलासपुर में 425 पहुंचा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा

Tue, 08 Sep 2020 10:45 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Corona Case
बिलासपुर। जिले के जमथल गांव की कोरोना संक्रमित 57 वर्षीय महिला ब्यासा देवी की आईजीएमसी में मौत हो गई। बताया जा रहा कि महिला कार्डियोमायोपैथी के साथ सीवीए से ग्रसित थी। महिला को 26 अगस्त को आईजीएमसी में तबीयत खराब होने के चलते भर्ती करवाया गया था। वहीं उसका कोरोना टेस्ट लिया गया जो पॉजिटिव आया। हृदय रोग से ग्रसित होने के कारण महिला ज्यादा दिनों तक कोरोना से संघर्ष नहीं कर पाई और मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

जिला बिलासपुर में मंगलवार को एक और कोरोना का मामला सामने आया है। संक्रमित झंडूता विस क्षेत्र के थुराण गांव का 22 वर्षीय युवक है। इसका बिलासपुर अस्पताल में ट्रूनेट मशीन से टेस्ट किया गया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। श्री नयना देवी स्थित आईआरबीएन महिला बटालियन बस्सी के दो ब्लॉकों को सील कर दिया है। बताते चलें कि यहां पर दो दिन पहले जवान कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके कारण बटालियन के ब्लॉक नंबर 1 और दो को सील कर दिया है। वहीं सदर विस क्षेत्र की बामटा पंचायत के ओयल गांव में वार्ड नंबर 8 के कुछ हिस्से को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है। इसके अलावा बिलासपुर एमसी के सिनेमा कॉलोनी हाउस नंबर 45, 46, 47, 48, 49 को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम बिलासपुर रामेश्वर ने बताया कि हॉउसिंग बोर्ड कॉलोनी फेज-1, एमसी बिलासपुर के वार्ड नंबर सात, ब्लॉक नंबर दो के हाउस नंबर एक के फर्स्ट फ्लोर हिमुडा का कार्यालय और हाउस नंबर तीन को भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इन क्षेत्रों में बाहर से आने जाने वालों पर प्रतिबंध रहेगा। सीएमओ डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 425 पहुंच गया है। मंगलवार को 6 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed