{"_id":"658f0992b81ac62afa001b2d","slug":"convicts-punishment-upheld-in-check-bounce-case-bilaspur-news-c-92-1-ssml1003-10881-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चेक बाउंस मामले में दोषी की सजा बरकरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चेक बाउंस मामले में दोषी की सजा बरकरार
विज्ञापन
- दोषी को छह माह का कारावास की सजा भुगतनी होगी
- 3.70 लाख रुपये शिकायतकर्ता को देना होगा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। सत्र न्यायाधीश चिराग सिंह भानू की अदालत ने चेक बाउंस मामले में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के फैसले को उचित ठहराते हुए दोषी की सजा को बरकरार रखा है। दोषी को छह महीने साधारण कारावास की सजा भुगतनी होगी। इसके साथ ही 3.70 लाख रुपये मुआवजा शिकायतकर्ता को देना होगा।
शिकायतकर्ता नरेश कुमार ने संजीव कुमार के खिलाफ नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट की धारा 138 के अंतर्गत माननीय न्यायालय में मुकदमा दर्ज करवाया था। शिकायतकर्ता ने बताया था कि दोषी को व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए पैसों की सख्त जरूरत थी और उसने 2.80 लाख रुपये का ऋण लिया था। ऋण चुकाने के लिए दोषी ने एक चेक जारी किया था। जब चेक बैंक में लगाया गया तो बाउंस हो गया। इसके बाद नोटिस के माध्यम से ऋण वापस देने को कहा गया, लेकिन संजीव ऋण का भुगतान नहीं कर सका। इस पर शिकायतकर्ता ने अदालत में केस दर्ज करवाया। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत ने शिकायतकर्ता की अपील को उचित मानते हुए दोषी को छह महीने का साधारण कारावास और 3.70 लाख रुपये मुआवजा शिकायतकर्ता को देने की सजा सुनाई। इसकी अपील दोषी ने सत्र न्यायालय बिलासपुर में दायर की। अपील को सत्र न्यायालय ने खारिज कर दिया है। इस मामले की शिकायतकर्ता की तरफ से पैरवी अधिवक्ता राकेश शर्मा ने की।