फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Contractors protest against payment of cane transportation

गन्ना ढुलाई के भुगतान को लेकर ठेकेदारों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Contractors protest against payment of cane transportation
बिलासपुर। गन्ना ढुलाई के रुद्रबिलास चीनी मिल से करीब डेढ़ करोड़ का भुगतान दिलाने की मांग को लेकर ठेकेदारों ने तहसील में प्रदर्शन किया और एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ठेकेदारों का कहना था कि अगर उन्हें दो दिन में भुगतान नहीं मिला तो वह 25 फरवरी से गन्ने की ढुलाई का कार्य बंद कर देंगे।
विज्ञापन

सोमवार की पूर्वाह्न करीब 11 बजे रुद्रबिलास चीनी मिल के गन्ने की ढुलाई करने वाले 18 ठेकेदार तहसील पहुंचे। ठेकेदारों ने रुद्रबिलास चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन करने वाले ठेकेदारों का कहना था कि वह लोग गन्ना क्रय केंद्रों से चीनी मिल के गन्ने की ढुलाई का कार्य करते हैं। अब तक चीनी मिल पर उनके करीब डेढ़ करोड़ रुपये बकाया है। वह भुगतान के लिए मिल के प्रधान प्रबंधक से मिलते हैं तो मिल के प्रधान प्रबंधक उन्हें भुगतान देने के बजाय टालमटोल कर देते हैं। भुगतान न होने के कारण वह लोग बेहद परेशान हैं। उन्होंने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन देकर भुगतान दिलाने की मांग की। साथ ही चेतावनी भी दी है कि अगर दो दिन में उन्हें भुगतान नहीं किया गया तो वह 25 फरवरी से गन्ने की ढुलाई बंद कर देंगे। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र सिंह गंगवार, दिनेश कुमार, हरिपाल सिंह, मुर्सरफ खां, थान सिंह, राजपाल सिंह, रघुवीर सिंह, हरजिंद्र सिंह, छैला खां, दयाराम आदि मुख्य थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed