फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Consumers will get oil starting next month, but at higher rates.

Bilaspur News: अगले महीने से उपभोक्ताओं को मिलेगा तेल, लेकिन बढ़ी दरों पर

Fri, 19 Jun 2026 11:29 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Fri, 19 Jun 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Consumers will get oil starting next month, but at higher rates.
एपीएल-बीपीएल को सात रुपये और आयकरदाताओं को छह रुपये प्रति लीटर अधिक चुकाने होंगे
विज्ञापन

गोपाल शर्मा
जुखाला(बिलासपुर)। प्रदेश के करीब 19 लाख राशनकार्ड धारकों को अभी सरसों के तेल के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा। जून के अगले सप्ताह सप्लाई आएगी और अगले माह जुलाई से उपभोक्तओं को तेल मिल सकेगा, लेकिन यह तेल अब बढ़ी दरों पर उपलब्ध होगा।
जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन ने प्रदेश के लिए सरसों के तेल की नई खेप मंगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अगले सप्ताह से अदाणी समूह की ओर से सरसों के तेल की सप्लाई प्रदेश में पहुंचनी शुरू हो जाएगी। इसके बाद तेल को विभिन्न जिलों के डिपुओं तक भेजा जाएगा और अगले महीने से उपभोक्ताओं को डिपुओं के माध्यम से सरसों का तेल उपलब्ध हो सकेगा। डिपुओं में सरसों के तेल की उपलब्धता बहाल होने के बावजूद उपभोक्ताओं को इस बार बढ़ी हुई कीमतों का सामना करना पड़ेगा। बाजार में सरसों के तेल के दाम बढ़ने के कारण सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन को भी नई दरों पर तेल खरीदना पड़ रहा है, जिसका असर उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। नई दरों के अनुसार एपीएल और बीपीएल श्रेणी के उपभोक्ताओं को अब सरसों का तेल 160 रुपये प्रति लीटर मिलेगा, जबकि पहले यह 153 रुपये प्रति लीटर उपलब्ध कराया जा रहा था। इसी तरह आयकरदाता उपभोक्ताओं को अब 167 रुपये प्रति लीटर की दर से तेल मिलेगा, जबकि पहले उन्हें 161 रुपये प्रति लीटर देना पड़ता था।
विज्ञापन


इनसेट
गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर बढ़ा बोझ
प्रदेश में बड़ी संख्या में ऐसे परिवार हैं जो सरकार द्वारा रियायती दरों पर उपलब्ध कराए जाने वाले खाद्य तेल पर निर्भर रहते हैं। डिपुओं में तेल की अनुपलब्धता के चलते इन परिवारों को खुले बाजार से ऊंचे दामों पर तेल खरीदना पड़ रहा है। ऐसे में पहले से महंगाई की मार झेल रहे परिवारों का रसोई बजट प्रभावित हो रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि डिपुओं में समय पर खाद्य सामग्री उपलब्ध होने से उन्हें राहत मिलती है लेकिन सरसों के तेल की कमी के कारण घरेलू खर्च बढ़ गया है। अब उन्हें उम्मीद है कि जल्द सप्लाई शुरू होने से स्थिति सामान्य होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट

सप्लाई ऑर्डर जारी, जल्द पहुंचेगा तेल

सिविल सप्लाई कॉरपोरेशन के सोलन क्षेत्र के एरिया मैनेजर रूपेश शर्मा ने बताया कि सरसों के तेल की खरीद के लिए सप्लाई ऑर्डर जारी कर दिए गए हैं। जैसे ही तेल की खेप प्रदेश में पहुंचेगी, उसे विभिन्न जिलों के डिपुओं के लिए भेज दिया जाएगा ताकि उपभोक्ताओं को जल्द राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि अगले महीने से डिपुओं में सरसों के तेल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है और सप्लाई शुरू होते ही वितरण प्रक्रिया तेज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed