फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Construction of shed at Baba Nahar Singh Temple in Gatti village

Bilaspur News: गट्टी गांव के बाबा नाहर सिंह मंदिर में शेड निर्माण

Wed, 15 Apr 2026 11:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Wed, 15 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Construction of shed at Baba Nahar Singh Temple in Gatti village
ग्राम पंचायत बड़गांव के गांव गट्टी के मंदिर में हुआ शैड निर्माण। संवाद
50 वर्ष से हो रहे धार्मिक आयोजन करने के लिए मिली राहत
विज्ञापन

तीन माह में पूरा हुआ निर्माण कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। विकास खंड झंडूता की ग्राम पंचायत बड़गांव के तहत गांव गट्टी स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर में शेड निर्माण कार्य पूरा होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है। लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान के बाद अब मंदिर परिसर में होने वाले धार्मिक व सामाजिक आयोजनों में लोगों को मौसम की मार से राहत मिलेगी।
ग्रामीणों पंकज सोनी, कुलदीप कुमार, आदर्श शर्मा, अभिषेक शर्मा, श्याम लाल, संजीव कुमार व दूनी चंद सहित अन्य ने बताया कि इस स्थान पर पिछले करीब 50 वर्ष से विवाह-शादियां, श्रीमद्भागवत कथा, भंडारे व अन्य धार्मिक कार्यक्रम होते आ रहे हैं, लेकिन शेड न होने के कारण धूप और बरसात के दौरान लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। कई बार कार्यक्रमों में व्यवधान भी उत्पन्न होता था। बताया कि करीब तीन माह पूर्व स्थानीय युवा कांग्रेसी नेता एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव विवेक कुमार ने गांव गट्टी का दौरा किया था। इस दौरान ग्रामीणों ने मंदिर परिसर में शेड निर्माण की मांग उनके समक्ष प्रमुखता से उठाई थी। ग्रामीणों के अनुसार, विवेक कुमार ने मौके पर ही समस्या को गंभीरता से लेते हुए शेड निर्माण के लिए दो लाख रुपये स्वीकृत करने की घोषणा की थी। इसके बाद शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू किया गया और अब निर्धारित समय के भीतर ही शेड का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

शेड निर्माण से अब मंदिर परिसर में होने वाले सभी धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम सुचारू रूप से आयोजित हो सकेंगे और लोगों को मौसम की विपरीत परिस्थितियों से नहीं जूझना पड़ेगा। इससे विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को बड़ी राहत मिली है। ग्रामीणों ने शेड निर्माण कार्य पूरा होने पर महासचिव विवेक कुमार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी क्षेत्र के विकास के लिए इसी तरह कार्य करने की उम्मीद जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed