{"_id":"6ae7927b1174942c4c0aea43","slug":"construction-of-a-farmers-seminar-hall-has-begun-in-bharadi-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-171130-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: भराड़ी में किसान संगोष्ठी भवन का निर्माण कार्य हुआ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: भराड़ी में किसान संगोष्ठी भवन का निर्माण कार्य हुआ शुरू
विज्ञापन
पशु चिकित्सालय परिसर भराड़ी में किसान संगोष्ठी भवन का निर्माण कार्य शुरू। स्रोत: विभाग
संवाद न्यूज एजेंसी
भराड़ी (बिलासपुर)। किसानों को खेती-बाड़ी से जुड़ी समस्याओं का समाधान और आधुनिक कृषि तकनीकों की जानकारी अब एक ही स्थान पर मिल सकेगी। इसके लिए पशु चिकित्सालय परिसर भराड़ी में किसान संगोष्ठी भवन का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।
भवन तैयार होने के बाद किसानों को कृषि विशेषज्ञों और विभागीय अधिकारियों से सीधे संवाद करने का मंच मिलेगा। साथ ही फसलों की समस्याओं, मिट्टी की गुणवत्ता और उत्पादन बढ़ाने के उपायों पर विशेषज्ञों की सलाह भी उपलब्ध होगी। अभी तक किसानों को खेती से जुड़ी समस्याओं के समाधान, सरकारी योजनाओं की जानकारी और विशेषज्ञों से सलाह लेने के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं। कई बार जानकारी के अभाव में किसान आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का पूरा लाभ भी नहीं उठा पाते। ऐसे में भराड़ी में बन रहा किसान संगोष्ठी भवन किसानों के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र साबित हो सकता है। भवन में किसान फसलों में लगने वाले रोगों, कीट प्रबंधन, उन्नत बीजों के चयन और उत्पादन बढ़ाने के उपायों को लेकर कृषि वैज्ञानिकों से चर्चा कर सकेंगे।
इसके अलावा मिट्टी की जांच करवाने और उसकी गुणवत्ता के अनुरूप फसल उगाने के लिए भी विशेषज्ञों से सुझाव मिल सकेंगे। इससे किसानों को खेती से जुड़े फैसले लेने में वैज्ञानिक मार्गदर्शन मिल पाएगा। कृषि क्षेत्र में लगातार हो रहे बदलावों के बीच किसानों को नई तकनीकों से जोड़ना भी इस भवन का अहम उद्देश्य रहेगा।
विज्ञापन
यहां फसल चक्र, जैविक खेती, प्राकृतिक संसाधनों के बेहतर उपयोग और फसलों को बीमारियों से बचाने के तरीकों की जानकारी दी जा सकेगी। पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए किसानों को प्रशिक्षित करने में भी यह केंद्र उपयोगी रहेगा। इसके अलावा केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं, अनुदान और अन्य सुविधाओं की जानकारी भी एक ही स्थान पर उपलब्ध करवाने में मदद मिलेगी।
किसानों को योजनाओं के लिए जरूरी दस्तावेज और आवेदन प्रक्रिया समझने का अवसर मिलेगा। भवन में समय-समय पर जागरूकता शिविर, प्रशिक्षण कार्यक्रम और किसान संगोष्ठियां आयोजित करने की भी व्यवस्था की जा सकेगी।