फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Consider your interests and aptitude before choosing a career.

Bilaspur News: कॅरिअर चुनने से पहले रुचि और योग्यता का रखें ध्यान

Fri, 11 Sep 2026 12:28 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Sep 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
Consider your interests and aptitude before choosing a career.
बरमाणा स्कूल में आयोजित करियर काउंसलिंग सत्र में विद्यार्थियों को जानकारी देते प्रशिक्षक। स्रोत
बरमाणा और ऋषिकेश स्कूल में काउंसलिंग, 12वीं के बाद पाठ्यक्रम और रोजगार के अवसरों की दी जानकारी
विज्ञापन

नशे से दूर रहने और खेलकूद,सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेने के लिए किया प्रेरित

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। 12वीं के बाद कौन सा कॅरिअर चुना जाए और इसके लिए किस तरह की तैयारी जरूरी है, इसे लेकर विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए जिला रोजगार कार्यालय की ओर से पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बरमाणा और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऋषिकेश में कॅरिअर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए गए। इनमें 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को उनकी रुचि और क्षमता के अनुसार कॅरिअर विकल्प चुनने के बारे में जानकारी दी गई।

सत्र में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने विद्यार्थियों को 12वीं के बाद उपलब्ध अलग-अलग पाठ्यक्रमों और रोजगार के अवसरों से अवगत करवाया। विद्यार्थियों को बताया गया कि कॅरिअर का चयन केवल किसी एक क्षेत्र में रोजगार की संभावना को देखकर नहीं करना चाहिए, बल्कि अपनी रुचि, क्षमता और योग्यता को ध्यान में रखकर विकल्प चुनना चाहिए। संबंधित क्षेत्रों में प्रवेश के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और प्रवेश प्रक्रिया की जानकारी भी विद्यार्थियों को दी गई। जिला रोजगार अधिकारी राजेश मैहता ने कहा कि विद्यार्थियों को समय रहते कॅरिअर के विकल्पों की जानकारी मिलना जरूरी है। इसी उद्देश्य से श्रम, रोजगार एवं विदेशी नियोजन विभाग की ओर से स्कूलों में समय-समय पर कॅरिअर काउंसलिंग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इन सत्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को करियर और रोजगार से जुड़ी जानकारी देने के साथ सरकारी विभागों की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं से भी अवगत करवाया जा रहा है। काउंसलिंग सत्र के दौरान विद्यार्थियों को नशे और मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में भी जानकारी दी गई। अधिकारियों ने कहा कि नशा विद्यार्थियों के स्वास्थ्य और भविष्य दोनों को प्रभावित कर सकता है। विद्यार्थियों से नशीले पदार्थों से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया गया। उन्हें पढ़ाई के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अनुसंधान अधिकारी जिला सांख्यिकी कार्यालय ललित शर्मा, जिला लोक संपर्क अधिकारी राजेश जसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। संबंधित स्कूलों के अध्यापक और जिला रोजगार कार्यालय से नरेश कुमार व दिव्यांशु ने भी विद्यार्थियों के साथ संवाद किया और करियर संबंधी जानकारी साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed