फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress will celebrate in Bilaspur to cover up its failures: Randhir

नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए बिलासपुर में कांग्रेस मनाएगी जश्न : रणधीर

Thu, 21 Nov 2024 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Thu, 21 Nov 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Congress will celebrate in Bilaspur to cover up its failures: Randhir
बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते श्री नयना देवी जी के विधायक रणधीर शर्मा । सं
-बोले, कांग्रेस नेता बताएं दो साल में क्या कराया विकास
विज्ञापन

-जनता पर टैक्स लगाकर बोझ बढ़ाने के अलावा नहीं हुआ कोई कार्य

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस सरकार दो साल की नाकामियों पर पर्दा डालने के लिए 11 दिसंबर को बिलासपुर में जश्न मनाएगी। दो साल में जनता को दुख देने और उन पर बोझ बढ़ाने के अलावा कोई कार्य नहीं हुआ है। यह बात प्रदेश भाजपा मीडिया संयोजक व श्री नयना देवी जी विधायक रणधीर शर्मा ने कही।
बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में रणधीर शर्मा ने बताया कि कांग्रेस के नेता बताएं कि वह किस बात का जश्न मनाने की तैयारी कर रहे हैं। दो साल के कार्यकाल में जनता को परेशान करने के अलावा कोई कार्य इस सरकार ने नहीं किया। कांग्रेस के नेता बताएं कि उन्होंने जनहित में क्या कार्य किए। रणधीर ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या 1500 संस्थानों को बंद करना विकास है। क्या सीमेंट, डीजल, बिजली के दाम बढ़ाना विकास है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में सीमेंट की बोरी में 50 रुपये और डीजल में छह रुपये की बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मात्र टॉयलेट टैक्स की अधिसूचना वापस लेना और समोसा जांच पूरी करना इस सरकार की सफलता है। कहा कि बिजली की कीमतों में बढ़ोतरी कर लोगों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्वालथाई में सरिये के दो कारखाने चलते हैं। सरकार ने एक बार फिर बिजली पर टैक्स लगाने की तैयारी की है। इस कारण वह दोनों कारखाने बंद होने की कगार पर हैं। इन कारखानों की ओर से सरकार से इस विषय पर विचार विमर्श करने का आग्रह किया गया था लेकिन उल्टा एक और टैक्स लगाने की तैयारी यह कांग्रेस सरकार कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि यदि यह कारखाने बंद होते हैं तो स्थानीय युवाओं से रोजगार छीन जाएगा। उन्होंने सरकार से आग्रह किया कि इस टैक्स के निर्णय पर विचार विमर्श करे। साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार न्यायालय में लगातार अपनी फजीहत करवा रही है। पहले सीपीएस तो अब दिल्ली में हिमाचल भवन कुर्क के आदेश हो चुके हैं। इससे पता चलता है कि इस सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल में क्या किया। इस मौके पर सोनल शर्मा और शैलेंद्र भड़ोल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed