{"_id":"62b9f46020d61d3984573540","slug":"congress-s-satyagraha-march-against-agneepath-bilaspur-news-sml4134673112","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह मार्च
विज्ञापन
एसडीएम कार्यालय झंडूता में सत्यग्रह करते ब्लॉक कांग्रेस के कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : BILASPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झंडूता (बिलासपुर)। झंडूता ब्लॉक कांग्रेस ने सेना की भर्ती योजना अग्निपथ के विरोध में सोमवार को सत्याग्रह मार्च किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक अध्यक्ष सतीश चंदेल की अगुवाई में रोष जताकर एसडीएम कार्यालय झंडूता में तीन घंटे तक शांतिपूर्ण तरीके से धरना भी दिया।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना युवाओं के भद्दा मजाक है। देश के युवाओं के भविष्य के साथ केंद्र सरकार खिलवाड़ कर रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं के हित में पुरानी भर्ती योजना को ही यथावत रखा जाना चाहिए।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सतीश चंदेल समेत डॉ. दिलीप धीमान, देवराज भाटिया, विवेक कुमार, रणवीर ठाकुर ने सवाल उठाया कि एक सैनिक को परिपक्व बनने में दस से बारह वर्ष लग जाते हैं तो चार वर्ष में युवा कैसे सैनिक बनकर देश की रक्षा कर सकता है। इस मौके पर नरेश सोहड़, नरोत्तम धीमान, विजय कौशल, रमेश चंदेल, चैन सिंह, रणवीर ठाकुर, केडी गौतम, संजय ठाकुर, देवी सिंह, मंशा राम, अली मुहमद, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।