{"_id":"9ed59618a1bfc46db415d887bd94b484","slug":"congress-relly-in-bilaspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर में कांग्रेस की विजय रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर में कांग्रेस की विजय रैली
ब्यूरो/अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Wed, 27 Jan 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद बिलासपुर में नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस ने शानदार प्रदर्शन किया है। इससे उत्साहित कांग्रेस ने बुधवार को बिलासपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन
सम्मान समारोह के बहाने नयनादेवी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसियों ने एक तरह से शक्ति का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर पूरे शहर में जोरदार रैली भी निकाली गई।
विज्ञापन
श्री नयनादेवी विधानसभा कांग्रेस के दो संगठनात्मक ब्लॉक बनाए गए हैं। श्री नयनादेवी और जुखाला ब्लॉक कांग्रेस की ओर से विजयी हुए जिला पार्षदों के सम्मान में बुधवार को बिलासपुर मुख्यालय पर एक जनसभा का आयोजन और भोज का आयोजन किया। इससे पहले कांग्रेसियों ने चेतना चौक से सर्किट हाउस तक जोरदार विजय जुलूस निकाला।
विज्ञापन
जिला परिषद अध्यक्ष अमरजीत सिंह, सदस्य छोटी राम और मीना ठाकुर का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं क्रियान्वयन समिति अध्यक्ष रामलाल ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
युवा कांग्रेस के साथ कांग्रेस राज्य सचिव विकास ठाकुर भी इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे। समारोह में प्रथम बार कांग्रेस के पूर्ण बहुमत से जीत कर आए चेयरमैन अमरजीत, तरसूह वार्ड से जीत कर आए छोटू राम डांगी और छकोह वार्ड से मीना ठाकुर के साथ श्री नयनादेवी विस क्षेत्र के कांग्रेस समर्थित पंचायत समिति के सदस्यों प्रधानों, उपप्रधानों और वार्ड पंचों का स्वागत और अभिनंदन किया गया।
इस समारोह में ब्लॉक कांग्रेस जुखाला अध्यक्ष सरपाल सिंह ठाकुर, श्री नयना देवीजी ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर, बीडीसी सदर चेयरमैन ओपी गौतम, नरवीर ठाकुर, रामशरण ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस सचिव कमलेंद्र कश्यप, कमल देव, सुमन ठाकुर, सीमा ठाकुर, कुलदीप सिंह, पूर्व बीडीसी चेयरमैन राम चंद डांगी, जिला कांग्रेस सचिव हेमराज ठाकुर, कुलदीप भड़ोल, वीर सिंह, गुरमेल सिंह और जिला कांग्रेस प्रवक्ता संदीप सांख्यान मौजूद रहे।