फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress protests over Ram Mandir donation theft case; holds protest rally in the city.

Bilaspur News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, शहर में निकाली रोष रैली

Wed, 15 Jul 2026 12:07 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
Congress protests over Ram Mandir donation theft case; holds protest rally in the city.
बिलासपुर में रैली निकालते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत: जागरूक पाठक
नारेबाजी और भजन-कीर्तन के माध्यम से दर्ज कराया विरोध, दाेेेषियों के खिलाफ मांगी कार्रवाई
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष बोलीं-राम किसी एक दल के नहीं, सभी की आस्था के है केंद्र

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। राम मंदिर चंदा और कथित वित्तीय अनियमितताओं के मुद्दे को लेकर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी ने बिलासपुर शहर में रोष रैली निकाली। रैली लक्ष्मी नारायण मंदिर से शुरू होकर हनुमान मंदिर तक पहुंची, जहां कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की और भजन-कीर्तन के माध्यम से अपना विरोध दर्ज कराया।
रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान, प्रदेश प्रभारी रमेश चौहान सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे। रैली को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री रामलाल ठाकुर ने राम मंदिर निर्माण से जुड़े चंदे और अन्य मामलों को लेकर भाजपा, आरएसएस और विश्व हिंदू परिषद पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर देशभर के लोगों ने श्रद्धा से दान दिया था, लेकिन अब उस धन के दुरुपयोग और कथित अनियमितताओं के आरोप सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इन मुद्दों को जनता के बीच लेकर जाएगी और जवाबदेही की मांग करेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि भगवान राम किसी एक राजनीतिक दल की नहीं, बल्कि पूरे देश की आस्था के प्रतीक हैं।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस अध्यक्ष अंजना धीमान ने कहा कि भाजपा वर्षों से भगवान राम के नाम पर राजनीति करती रही है और अब चंदे को लेकर उठे सवालों पर जवाब देने से बच रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस भगवान राम को सभी धर्मों और समाज के लोगों की आस्था का केंद्र मानती है और किसी से आस्था का प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है। अंजना धीमान ने बताया कि रैली में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने बताया कि तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी और सदर के विधायक बंबर ठाकुर पूर्व निर्धारित कार्यक्रमों के कारण रैली में शामिल नहीं हो सके। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी इस मुद्दे को लेकर आगे भी जनता के बीच जाएगी और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाती रहेगी। इस मौके पर विवेक कुमार, गौरव शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बिलासपुर में रैली निकालते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत: जागरूक पाठक

बिलासपुर में रैली निकालते कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed