फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress MLAs fielded against District President, The party is being hollowed out by arbitrarily forming the district executive committee: Ramlal

जिलाध्यक्ष के खिलाफ मैदान में उतरे कांग्रेस विधायक

Mon, 27 Sep 2021 11:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Congress MLAs fielded against District President, The party is being hollowed out by arbitrarily forming the district executive committee: Ramlal
बिलासपुर। जिला कांग्रेस कमेटी और प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा बिलासपुर के कांग्रेसियों पर किए जा रहे प्रयोगों से साफ झलक रहा है कि यह सब अंदर ही अंदर बिलासपुर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के वर्चस्व को कायम करने के लिए किया जा रहा है। यह बात कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य तथा नयना देवी क्षेत्र से विधायक राम लाल ठाकुर ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुश्तों से कांग्रेस की निस्वार्थ भाव से सेवा कर पार्टी को एकजुट करने में लगे लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है। वह भी ऐसे समय में जब विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और कांग्रेस की अंतर्कलह थमने का नाम नहीं ले रही है। उन्होंने कहा कि आगामी दस-पंद्रह दिनों में जिला कांग्रेस कमेटी से नजरअंदाज किए गए सभी लोगों का सम्मेलन बुलाया जाएगा तथा उनकी बात सुनकर उन्हें पूरा आदर सम्मान दिया जाएगा। ठाकुर ने कहा कि विद्यार्थी काल से लेकर अब तक उन्होंने कांग्रेस की सेवा की है लिहाजा कांग्रेस को अनुभवहीन हाथों में खेलता हुआ नहीं देखा जा सकता। अन्य जिलों में दो सौ से लेकर पांच सौ सदस्यों तक की कांग्रेस कमेटियां बनी हैं। लेकिन वहां कोई बिखराव की स्थिति नहीं है। केवल बिलासपुर में जहां करीब डेढ़ सौ लोग कमेटी में थे तो अध्यक्षा से इतना कुनबा भी नहीं संभल पाया, न जाने किन कारणों से उन्होंने पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया और फिर नई कार्यकारिणी का गठन कर करीब 70 लोगों को बाहर बिठा दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा से सांसद रहे सुरेश चंदेल को राहुल गांधी द्वारा जब कांग्रेस में शामिल किया गया तो कांग्रेस के ही कथित छुटभैया लोगों द्वारा उनके पुतले फूंके गए, परिणाम स्वरूप इन पुतला फूंक कमेटी के लोगों को पार्टी से बाहर किया गया। हैरानी का विषय है कि यही लोग अब नई डीसीसी में पदाधिकारी हैं। भाजपा का एक पदाधिकारी जो हमेशा बूथ पर रहता था उसको कांग्रेस का महासचिव बनाया गया है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से पत्र आता है कि बिलासपुर जिलाध्यक्षा की संस्तुति के बाद जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी भंग की जाती है। जिलाध्यक्षा का बयान आता है कि कमेटी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भंग किया है। ऐसे में कौन सच या झूठ बोल रहा है यह जांच का विषय है। उस पर हैरानी की बात यह है कि अध्यक्षा ने नई कमेटी का गठन करने से पूर्व न तो पूर्व सीपीएस राजेश धर्माणी, पूर्व विधायक तिलकराज शर्मा, डॉ. बीरू राम किशोर और उन्हें भी नहीं पूछा और मनमर्जी से कार्यकारिणी बना दी। चूंकि यह मसला गंभीर इसलिए है क्योंकि इसमें कथित कांग्रेसियों द्वारा कांग्रेस की नींव को खोखला किया जा रहा है ताकि बिना लड़े ही शत्रु का पक्ष मजबूत हो जाए। विधायक ने कहा कि ये लोग चुनाव लड़ने वाले नहीं है, लेकिन अपने कुकृत्यों से पार्टी को खोखला कर जो आगे पार्टी के लिए लड़ने वाले उम्मीदवार हैं, उनके रास्ते में कांटे बिछाने का काम कर रहे हैं। राम लाल ठाकुर ने कहा कि वे इस बारे में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा सोनिया गांधी, राहुल गांधी तथा अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों को पत्र के माध्यम से अवगत करवा रहे हैं। पत्रकार वार्ता में पूर्व महासचिव संदीप सांख्यान समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed