फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress leaders should check facts before giving statements: Subhash

बयान देने से पहले तथ्यों की जांच करें कांग्रेस नेता : सुभाष

Fri, 06 Dec 2024 09:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
Congress leaders should check facts before giving statements: Subhash
विपक्ष की भूमिका को पूरी गंभीरता से निभा रही है भाजपा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा ने कांग्रेस नेताओं को कहा कि कोई भी बयान देने से पहले तथ्यों की जांच कर लेनी चाहिए। भाजपा सदर मंडल प्रवक्ता सुभाष ठाकुर ने कहा कि भाजपा पिछले दो वर्ष से विपक्ष की भूमिका को पूरी गंभीरता के साथ निभा रही है। कांग्रेस सरकार के झूठ को जनता के सामने उजागर कर रही है।

सुभाष ठाकुर ने कहा कि भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार के झूठ की पोल खोलने से कांग्रेसी नेता और पदाधिकारी परेशान हैं। इसी बौखलाहट में वे अनावश्यक बयानबाजी कर जनता के बीच मजाक का पात्र बन रहे हैं। सरकार और संगठन में पद पाने की लालसा के चलते कांग्रेसी उल्टे-सीधे बयान दे रहे हैं। भाजपा के 9 दिसंबर के धरने प्रदर्शन को लेकर कांग्रेस सरकार पूरी तरह बौखला गई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार भाजपा के कारण नहीं, बल्कि अपनी नाकामियों की वजह से कमजोर हो रही है। उन्होंने प्रदेश में कांग्रेस सरकार पर विकास कार्यों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि प्रदेश में कोई नई विकास योजना शुरू नहीं की गई, और कांग्रेसी नेता पूर्व भाजपा सरकार के समय शुरू किए गए कार्यों पर अपने नाम की पट्टिका लगाने में लगे हैं। आर्थिक संकट का रोना रोने वाली सरकार के पास अपने करीबी लोगों के लिए धन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed