फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress is not getting a candidate to compete with Anurag: Jamwal

अनुराग के मुकाबले कांग्रेस को नहीं मिल रहा उम्मीदवार : जमवाल

Mon, 29 Apr 2024 11:17 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
Congress is not getting a candidate to compete with Anurag: Jamwal
-बोले, चुनाव लड़ने से कन्नी काट रहे कांग्रेस के नेता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। भाजपा हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के संयोजक एवं बिलासपुर सदर के विधायक त्रिलोक जमवाल ने कहा कि हमीरपुर से भाजपा प्रत्याशी अनुराग ठाकुर के मुकाबले कांग्रेस को कोई प्रत्याशी ही नहीं मिल रहा है। उसके बड़े-बड़े नेता चुनाव लड़ने से कन्नी काट रहे हैं। हमीरपुर में कांग्रेस पूरी तरह से बैक फुट पर है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का गृह जिला होने के बावजूद इस संसदीय सीट के साथ ही विधानसभा सीटों पर भी कांग्रेस को करारी शिकस्त झेलनी पड़ेगी। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कुशल नेतृत्व में पिछले 10 साल में देश का चहुंमुखी विकास हुआ है। प्रदेश की पूर्व जयराम सरकार के समय केंद्र सरकार के सहयोग से हिमाचल में भी विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। यही कारण है कि भाजपा यह लोकसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रही है। इसके विपरीत प्रदेश की मौजूदा कांग्रेस सरकार के लगभग डेढ़ साल के कार्यकाल में हिमाचल में विकास कार्य पूरी तरह से ठप होकर रह गए हैं। कोई नया काम शुरू करना तो दूर, इस सरकार ने भाजपा कार्यालय में जनहित में खोले गए एक हजार से अधिक संस्थान बंद कर दिए। यहां तक कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जिन 10 गारंटियों से लोगों को गुमराह करके सत्ता में आई थी, उनमें से एक भी गारंटी पूरी नहीं हो पाई है। जमवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की तानाशाही से दुखी होकर उसके कई विधायक भी भाजपा में आ गए हैं। इससे बौखलाकर मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कई अन्य नेता उनके खिलाफ अमर्यादित टिप्पणियां कर रहे हैं। ऐसे नेताओं को जनता चुनावों में सबक सिखाकर रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed