{"_id":"572e270e4f1c1b083f5cdb2b","slug":"congress-celebrate-dr-hardikar-jayanti","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. हार्डिकर की 128वीं जयंती मनाई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. हार्डिकर की 128वीं जयंती मनाई
अमर उजाला, बिलासपुर।
Updated Sun, 08 May 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
कांग्रेस सेवा दल के कार्यक्रम में उपिस्थत पदाधिकारी व कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस सेवादल के संस्थापक स्वर्गीय डॉ. नारायण सुब्बा राव हार्डिकर की 128वीं जयंती पर शनिवार को कांग्रेस कार्यालय इंदिरा भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक तिलकराज शर्मा ने की। जबकि कांग्रेस सेवादल प्रभारी प्रदेश संगठक डॉ. विजय कपिल विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पूर्व विधायक तिलक राज शर्मा ने कहा कि सेवादल प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों को लोगों तक पहुंचाने की रूपरेखा बनाएगा। साथ ही प्रदेश मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की छवि धूमिल करने की भाजपा की कोशिश को बेनकाब किया जाएगा। वहीं, डॉ. विजय कपिल ने कहा कि डॉ. हार्डीकर ने सेवादल की स्थापना कर देश को एक नई दिशा दी।
विज्ञापन
उन्होंने सेवादल के सभी सदस्यों को स्व. हार्डिकर के आदर्शों व पदचिन्हों पर चलने का संकल्प भी करवाया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेंद्र कश्यप, पूर्व विधायक डा. बाबू राम गौतम, कांग्रेस जिला महासचिव गोपाल कृष्ण शर्मा, बीडीसी सदस्य लेखराम ठाकुर, हेमराज, बृज लाल, रमेश कुमार, शालीग्राम ठाकुर, राकेश कुमार, जितेंद्र, संतोष कुमार वर्मा, राकेश शर्मा, सुरेंद्र पाल शर्मा, दौलत राम, होशियार सिंह, अब्दुल, गोरखू राम, सुंदर राम, विमला चौधरी, ऊषा देवी, राम लाल, सुनील कुमार, मस्तराम, ओम प्रकाश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन