फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Congress adopted tactics but still the lotus bloomed: Trilok

कांग्रेस ने अपनाए हथकंड़े फिर भी खिला कमल: त्रिलोक

Wed, 05 Jun 2024 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jun 2024 06:37 PM IST
विज्ञापन
Congress adopted tactics but still the lotus bloomed: Trilok
विधायक बोले, मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों पर जनता ने लगाई मोहर
विज्ञापन






संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। लोकसभा चुनाव में भाजपा के हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के संयोजक और बड़सर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी का दायित्व संभालने वाले विधायक त्रिलोक जमवाल ने दोनों सीटों पर जीत के लिए मतदाताओं का आभार भी जताया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के गृह जिले वाले हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में कांग्रेस सरकार ने कई तरह के हथकंडे अपनाए। इसके बावजूद कमल का फूल भव्य तरीके से खिला है। यह मोदी सरकार की जनहितैषी नीतियों और योजनाओं पर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की जनता के विश्वास की मुहर है। मुख्यमंत्री अपने गृह जिले के बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस को हार से नहीं बचा पाए। कांग्रेस सरकार ने इस संसदीय क्षेत्र के चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी थी। जनता को गुमराह करने के लिए विधानसभा चुनावों की तर्ज पर कई तरह की झूठी गारंटियां दी गई। यहां तक कि डरा-धमकाकर लोगों पर दबाव बनाने का प्रयास भी किया गया। इसके बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की दिन-रात की कड़ी मेहनत से पार्टी प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने लगातार पांचवीं बार 1.82 लाख से अधिक वोटों की बढ़त के साथ शानदार जीत हासिल की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री तो अपने गृह विधानसभा क्षेत्र से भी कांग्रेस प्रत्याशी को बढ़त नहीं दिला पाए। इस संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले 17 विधानसभा क्षेत्रों में से 16 में भाजपा को बढ़त मिली है। केवल एक विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार को मामूली बढ़त मिली है। मुख्यमंत्री कहते रहे कि चुनाव में मुकाबला धनबल और जनबल के बीच है। उनकी यह बात बिल्कुल सही थी। भाजपा ने जनबल की ताकत से ही प्रदेश में लोकसभा की चारों सीटें जीती हैं। बड़सर विधानसभा क्षेत्र में भी कांग्रेस सरकार ने जीत के लिए छल-कपट की राजनीति करने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed