फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   condition very bad in shahid soldier village road

शहीद के गांव की कहानी.. ना पक्की सड़क ना पानी

Mon, 05 Sep 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)।
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। Updated Mon, 05 Sep 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
condition very bad in shahid soldier village road
demo pic - फोटो : demo pics

शहीद सूबेदार नायक जसपाल सिंह का गांव जंडोरी आज भी सरकारी उपेक्षाओं का दंश झेल रहा है। हालत यह है कि आज तक गांव में न तो पानी की व्यवस्था है और न ही आवाजाही के लिए पक्की सड़क नसीब हो पाई है। इस कारण ग्रामीणों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।

विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार समस्याओं को कई बार संबंधित विभागों के समक्ष रखा जा चुका है। बावजूद इसके आज तक समाधान नहीं हुआ है। इससे ग्रामीणों में विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। यहां के प्राथमिक स्कूल, आंगनबाड़ी,  डिस्पेंसरी और पशु चिकित्सालय के लिए लगाया गया मात्र एक हैंडपंप भी पिछले लंबे समय से खराब पड़ा है। इससे बच्चों सहित अन्य लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके अलावा गांव में लगे अन्य हैंडपंपों का पानी भी पीने योग्य नहीं है। मजबूरी में ग्रामीणों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता हैं। जंडोरी से गांव लेहड़ी तक की करीब 12 किलोमीटर की सड़क जब से बनी है, तब से उसे पक्का नहीं किया गया है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। इससे मार्ग पर सफर करना खतरनाक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशानी झेल रहे बुजुर्ग, विकलांगों और स्कूली बच्चे
कमल देव, जसमेर सिंह, तरसेम लाल, मदन लाल, गुरदेव सिंह, जसवंत सिंह, अर्जुन सिंह, वीर सिंह और राकेश कुमार ने बताया कि गांव में पेयजल संकट है। साथ ही बरसात के मौसम में कच्ची सड़क बंद हो जाती है। इससे बुजुर्गों, शारीरिक रूप से अक्षम और मरीजों को भारी दिक्कत पेश आ रही हैं। नांगेठाकुर स्कूल को जाने वाले छात्रों के लिए भी यही एक मात्र मार्ग है। इस कारण विद्यार्थियों को हर रोज आवाजाही में परेशानियां झेलनी पड़ती है। उन्होंने बताया कि समस्या को लेकर कई बार मांग उठाई जा चुकी है, लेकिन आज दिन तक कोई व्यवस्था नहीं हुई है।

कोट्स
बरसात खत्म होते ही शुरू होगा कार्य : कुंदी
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता राजेश कुंदी ने बताया कि सरकार ने इस सड़क के लिए साढ़े चार करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। सड़क का टेंडर भी हो गया है बरसात खत्म होते ही सड़क का कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed