फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Complaint of frequent opening of water supply pipe

Bilaspur News: पानी की योजना के पाइप बार-बार खोलने की शिकायत

Sun, 22 Feb 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Sun, 22 Feb 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
Complaint of frequent opening of water supply pipe
ग्रामीण ने सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग से लगाई गुहार
विज्ञापन

व्यक्ति पर सप्लाई प्रभावित करने का आरोप, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग
कई परिवारों को नहीं मिल पा रहा पानी, पहले विभाग ने करवाई थी व्यवस्था सुचारू

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल के सकरोआ गांव के एक ग्रामीण ने पेयजल योजना की पाइप लाइन बार-बार खोले जाने से पानी की सप्लाई प्रभावित होने की शिकायत उठाई है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता कंदरौर को लिखित शिकायत पत्र सौंपकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

शिकायतकर्ता ने पत्र में बताया कि गांव में विभाग की ओर से योजना के तहत नियमित रूप से पानी वितरित किया जाता है, लेकिन गांव के ही एक व्यक्ति द्वारा पाइप लाइन को बार-बार खोल दिया जाता है। इससे योजना के अंतर्गत आने वाले अन्य परिवारों के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता और उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है। लिखा है कि पाइप लाइन से छेड़छाड़ के कारण कई घरों में पानी की आपूर्ति बाधित हो जाती है। बार-बार पाइप खोलने से जोड़ों में खराबी भी आ जाती है और व्यवस्था प्रभावित होती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि पहले भी इस तरह की स्थिति बनने पर विभाग के कर्मचारियों ने हस्तक्षेप कर सभी घरों में समान रूप से पानी उपलब्ध करवाया था और कुछ समय तक सप्लाई सुचारू रही, लेकिन अब फिर से समस्या उत्पन्न हो गई है। लिखा है कि फील्ड में आने वाले विभागीय कर्मचारी सहयोग करते रहे हैं, लेकिन बार-बार पाइप खोले जाने से दी जा रही पानी की सप्लाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में विभाग से मामले की जांच कर उचित समाधान करने का आग्रह किया गया है। शिकायतकर्ता ने मांग की है कि योजना को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं ताकि सभी परिवारों को समान रूप से पानी मिल सके। उन्होंने उम्मीद जताई है कि विभाग इस पर जल्द कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed