{"_id":"65d209f842f1e54cc704077a","slug":"complaint-lodged-against-theft-of-wood-from-a-disputed-tree-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-113284-2024-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: विवादित पेड़ की लकड़ी चोरी होने पर दर्ज कराई शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: विवादित पेड़ की लकड़ी चोरी होने पर दर्ज कराई शिकायत
विज्ञापन
-पुलिस ने शिकायत के आधार पर शुरू की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के तहत ग्राम पंचायत ढलोह के एक व्यक्ति ने विवादित पेड़ की लकड़ी चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में अनिल कुमार निवासी ढलोह ने बताया कि दिसंबर में उसके चाचा ने उसकी जमीन से एक सागवान का पेड़ काट दिया था। इसकी शिकायत उसने ग्राम पंचायत प्रधान और पुलिस थाना घुमारवीं में दर्ज करवाई थी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी तथा पुलिस ने एक ग्राम पंचायत प्रधान तथा अन्य सदस्यों की मौजूदगी में एक तहरीर नामा तैयार किया था। इसमें दोनों पक्षों को जमीन की तकसीम होने तक उस लकड़ी को प्रयोग में न लाने की हिदायत दी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि शनिवार रात करीब 8 बजे उसके चाचा ने चुपके से उस लकड़ी को उठाकर गायब कर दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उसे लकड़ी चोरी होने की सूचना मिली तो उसने मौके पर जाकर देखा तो पता चला कि उसके चाचा द्वारा उस लकड़ी को चोरी कर एक ट्राले में डालकर कहीं गायब कर दिया है। उधर, डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने बताया शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।