फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Commercial gas supply stalled for three days, threatening hotel and restaurant kitchens

Bilaspur News: तीन दिन से व्यावसायिक गैस सप्लाई ठप, होटल और रेस्टोरेंट की रसोई पर संकट

Tue, 10 Mar 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Commercial gas supply stalled for three days, threatening hotel and restaurant kitchens
व्यावसायिक उपभोक्ता  राजीव
जिले के 3500 उपभोक्ताओं पर संकट
विज्ञापन

शनिवार से नहीं पहुंचे कमर्शियल सिलिंडर
घरेलू उपभोक्ताओं को भी बुकिंग के 25 दिन बाद मिल रहा सिलिंडर
सप्लाई बहाल नहीं हुई तो आने वाले दिनों में बढ़ सकती है गैस की किल्लत
होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट संचालकों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिले में तीन दिनों से व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की सप्लाई ठप होने से करीब 3500 उपभोक्ताओं की चिंता बढ़ गई है। शहर में कमर्शियल गैस सिलिंडर नहीं पहुंचने से होटल, ढाबा, रेस्टोरेंट और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस की कमी के चलते कई कारोबारियों की रसोई व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। उन्हें वैकल्पिक इंतजाम करने पड़ रहे हैं।
बीते शनिवार के बाद से बिलासपुर की गैस एजेंसियों को व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की आपूर्ति नहीं हुई है। इसके कारण शहर में कमर्शियल गैस की आपूर्ति प्रभावित हो गई है। होटल, ढाबा और छोटे-बड़े रेस्टोरेंट संचालकों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय बन गई है, क्योंकि उनका अधिकांश काम गैस सिलिंडरों पर ही निर्भर है। व्यावसायिक सिलिंडरों की कमी के कारण कई प्रतिष्ठानों को सीमित संसाधनों के साथ काम चलाना पड़ रहा है। यदि जल्द ही सप्लाई बहाल नहीं होती है तो आने वाले दिनों में शहर में गैस की किल्लत और बढ़ सकती है।
विज्ञापन

उधर घरेलू गैस उपभोक्ताओं को भी राहत नहीं मिल पा रही है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस सिलिंडर बुक करने के बाद उन्हें लगभग 25 दिन तक इंतजार करना पड़ रहा है। इससे कई परिवारों को रसोई चलाने के लिए अन्य विकल्पों का सहारा लेना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गैस की आपूर्ति नियमित नहीं होने से आम उपभोक्ताओं के साथ-साथ छोटे कारोबारियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। लोगों ने प्रशासन और गैस एजेंसियों से मांग की है कि जल्द से जल्द कमर्शियल और घरेलू गैस की नियमित सप्लाई सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलासपुर शहर में संचालित नड्डा गैस एजेंसी के संचालक यश्वनी नड्डा और सैनी गैस एजेंसी बिलासपुर के संचालक टेकचंद सैनी ने बताया कि व्यावसायिक गैस सिलिंडरों की सप्लाई में फिलहाल समस्या आ रही है। शनिवार के बाद से कमर्शियल गैस की नई खेप नहीं पहुंची है। जैसे ही सप्लाई पहुंचेगी, शहर में वितरण प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
काम चलाना मुश्किल : पूर्णचंद
होटल संचालक पूर्णचंद ने बताया कि पिछले तीन दिनों से व्यावसायिक गैस सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं। ऐसे में होटल की रसोई चलाना मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द गैस की सप्लाई नहीं हुई तो कारोबार प्रभावित हो सकता है।
ग्राहकों को सेवा देना कठिन : वासुदेव
ढाबा संचालक वासुदेव का कहना है कि गैस सिलिंडर नहीं मिलने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रसोई गैस खत्म होने की स्थिति बन रही है। इससे ग्राहकों को समय पर भोजन उपलब्ध करवाना मुश्किल हो रहा है।
रोजाना का काम प्रभावित : प्रेम
रेस्टोरेंट संचालक प्रेम ने कहा कि गैस सिलिंडरों की सप्लाई बंद होने से उनके रोजाना के काम पर असर पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द गैस की सप्लाई बहाल की जाए।

कारोबार पर पड़ेगा असर : राजीव
होटल संचालक राजीव ने कहा कि व्यावसायिक गैस की कमी से होटल और ढाबा संचालकों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि यदि स्थिति जल्द सामान्य नहीं हुई तो कई कारोबारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।

व्यावसायिक उपभोक्ता  राजीव

व्यावसायिक उपभोक्ता  राजीव

व्यावसायिक उपभोक्ता  राजीव

व्यावसायिक उपभोक्ता  राजीव

व्यावसायिक उपभोक्ता  राजीव

व्यावसायिक उपभोक्ता  राजीव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed