फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   Collusion of college administration in sandalwood smuggling: Ayush

चंदन की तस्करी में महाविद्यालय प्रशासन की मिलीभगत : आयुष

Mon, 03 Feb 2025 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Updated Mon, 03 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Collusion of college administration in sandalwood smuggling: Ayush
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर इकाई के अध्यक्ष आयुष भारद्
-बोले, कांग्रेस के कार्यकाल में हालात हो रहे बदतर
विज्ञापन

-मांगों को पूरा कराने के लिए एबीवीपी सीएम को देगी ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) बिलासपुर इकाई अध्यक्ष आयुष भारद्वाज ने कॉलेज से कटे चंदन के पेड़ के मामले में महाविद्यालय प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। आयुष ने कहा कि यह मामला महाविद्यालय प्रशासन की मिलीभगत है।
बिलासपुर में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले कॉलेज में चंदन की अवैध तस्करी का मामला सामने आता है। प्रशासन इसमें कोई कड़ी कार्रवाई नहीं कर रहा है और न ही इस मामले में पारदर्शिता बना रहा है। प्रश्न यह उठता है कि महाविद्यालय में इतने सीसीटीवी कैमरे होने के बावजूद भी चोरों की भनक तक नहीं लगी। इन्हीं सभी मुद्दों को देखते हुए लगता है कि कहीं न कहीं इस मामले में प्रशासन की भी मिलीभगत है। इसको लेकर विद्यार्थी परिषद कुछ समय में कड़ा कदम उठाते हुए आरटीआई लगाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। विभिन्न विषयों को लेकर एबीवीपी 2025 की प्रांत कार्यकारिणी बैठक नालागढ़ में आयोजित हुई। इस बैठक में अभी तक हुए कार्यक्रमों और आंदोलनों की समीक्षा हुई। साथ ही एक साल तक होने वाले कार्यक्रमों और आंदोलनों की योजना भी बनाई गई। उन्होंने कहा कि सरकार ने युवाओं को 5 लाख रोजगार देने का वादा किया गया था लेकिन पिछली सरकार द्वारा स्वीकृत पदों को भी अभी तक नहीं भरा गया है। प्रदेश में नशा माफिया बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन प्रदेश सरकार नशा माफिया में अंकुश लगाने में भी असफल होती नजर आ रही है। प्रदेश के अस्पतालों के बाहर लगने वाली लंबी कतारें प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे के वास्तविक स्थिति को उजागर करती हैं। गरीब असहाय और मजबूर लोगों को इलाज के लिए कई दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। इन सभी समस्याओं और मांगों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थी परिषद ने एक बड़ा आंदोलन खड़ा करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

आंदोलन के चलते विद्यार्थी परिषद इकाई स्तर पर प्रत्येक महाविद्यालय में प्राचार्य को ज्ञापन सौंपेगी। इसके बाद प्रत्येक इकाई स्तर में धरना प्रदर्शन और सांकेतिक भूख हड़ताल करेगी। साथ ही मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री को भी ज्ञापन भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed