{"_id":"664f368d2598d150440dfcd2","slug":"collision-between-hrtc-bus-and-tempo-traveler-near-manjhasu-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-117789-2024-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: मंझासु के पास एचआरटीसी की बस और टेंपो ट्रैवलर में टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: मंझासु के पास एचआरटीसी की बस और टेंपो ट्रैवलर में टक्कर
विज्ञापन
- बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज, एक महिला को आई चोटें
संवाद न्यूज एजेंसी
घुमारवीं (बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं क्षेत्र के शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंझासु कस्बे के पास परिवहन निगम की बस और टेंपो ट्रैवलर में आमने सामने टक्कर हो गई। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत टेंपो ट्रैवलर चालक सुनील कुमार निवासी गांव नाल्टी, डाकघर कंदरौर जिला बिलासपुर ने बताया कि बुधवार दोपहर को वह ट्रैवलर लेकर बिलासपुर की ओर जा रहा था। तभी मंझासु के नजदीक विपरीत दिशा से आ रही परिवहन निगम रामपुर डिपो की बस जो कि झाकड़ी से हमीरपुर जा रही थी ने गलत दिशा और तेज रफ्तारी से आते हुए उसकी टेंपो ट्रैवलर को सामने से टक्कर मार दी। दुर्घटना में टेंपो ट्रैवलर में सवार एक महिला को कुछ चोटें आई हैं, जिसे घुमारवीं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बिलासपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। साथ ही टेंपो ट्रैवलर चालक को भी हल्की चोटें आई हैं। मामले की पुष्टि डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल सिंह ने की है।