{"_id":"67b88732a0534d3e36019719","slug":"collective-effort-is-necessary-to-eliminate-chitta-jyoti-prakash-bilaspur-news-c-92-1-ssml1001-132458-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिट्टे के खात्मे के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : ज्योति प्रकाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिट्टे के खात्मे के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी : ज्योति प्रकाश
Fri, 21 Feb 2025 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Updated Fri, 21 Feb 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
-8 मार्च को कुठेड़ा पंचायत में निकलेगी विशाल जागरुकता रैली
-सभी महिला मंडलों, युवक मंडलों के सदस्य नशे के प्रति करेंगे जागरूक
संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। नशे के खिलाफ लड़ाई को मजबूती देने के लिए कुठेड़ा पंचायत में पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश की अध्यक्षता में एक बैठ हुई, जिसमें पंचायत के अंतर्गत आने वाले सभी महिला मंडलों और युवक मंडलों के सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में नशे के बढ़ते प्रभाव पर चर्चा की गई और इसे रोकने के लिए सामूहिक प्रयासों की जरूरत पर बल दिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महिला मंडल नशे के खिलाफ जन आंदोलन चलाएंगे और नशा तस्करों की सूचना प्रशासन को देंगे। युवाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा। पंचायत प्रधान ज्योति प्रकाश ने कहा कि ऐसी बैठकों का उद्देश्य नशा तस्करों पर नजर रखना, प्रशासन के साथ समन्वय बनाना और समाज में जागरुकता फैलाना है। बैठक में तय किया गया कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुठेड़ा पंचायत के सौजन्य से खेलकूद प्रतियोगिता और विशेष कार्यक्रम होंग। इसके अलावा, नशे के खिलाफ एक विशाल जागरुकता रैली भी निकाली जाएगी, जिसका उद्देश्य समाज को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत करना और युवाओं को इस जाल से बचाना होगा। पंचायत ने पंचायत के सभी लोगों, सामाजिक संगठनों और व्यापार मंडल से अपील की कि वे 8 मार्च को इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और एक नशा मुक्त पंचायत बनाने में सहयोग करें। बैठक में पंचायत के सभी प्रतिनिधि मौजूद रहे।