फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   CM congratulated New Year with a photo of water sports

Bilaspur News: सीएम ने वाटर स्पोर्ट्स की फोटो के साथ नववर्ष की दी बधाई

Tue, 31 Dec 2024 11:24 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 11:24 PM IST
विज्ञापन
CM congratulated New Year with a photo of water sports
मुख्यमंत्री ने नव वर्ष के संदेश पर प्रकाशित किया बिलासपुर के गोबिंद सागर झील का दृश्य ।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नववर्ष में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनने की कामना की। प्रदेशवासियों को दिए संदेश की खास बात यह है कि इसमें उपयोग की गई तस्वीर गोबिंद सागर झील में शुरू की वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों की है।
यह बिलासपुर की वही झील है जहां हाल ही में वाटर स्पोर्ट्स और अन्य पर्यटन गतिविधियों का सीएम ने शुभारंभ किया था। मुख्यमंत्री ने इन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए अपने सोशल मीडिया पर इसका विशेष रूप से जिक्र किया। उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि मुख्यमंत्री इस परियोजना को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो बिलासपुर के लिए गौरव का विषय है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार के कैलेंडर में भी झील को मिली जगह
मुख्यमंत्री ने पहली बार इन गतिविधियों को प्रमोट नहीं किया है। इससे पहले प्रदेश सरकार के नववर्ष कैलेंडर में भी झील की गतिविधियों की तस्वीर को विशेष स्थान दिया गया। अब नववर्ष के संदेश में इस तस्वीर को शामिल करना, झील के महत्व को दर्शा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed