फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cm announced iti for gahrnvi or sadar area in bilaspur.

सदर विस क्षेत्र और गेहड़वी को आइटीआई का तोहफा

Wed, 07 Dec 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर।
ब्यूरो/ अमर उजाला, बिलासपुर। Updated Wed, 07 Dec 2016 10:40 PM IST
विज्ञापन
cm announced iti for gahrnvi or sadar area in bilaspur.
मुख्यमंत्री वीरद्र सिंह बैरी सलणू संपर्क सड़क का उदघाटन करते हुए उनके साथ सदर के विधायक बंबर ठाकुर - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने बिलासपुर दौरे के दूसरे दिन जनता के लिए बड़े तोहफों का एलान किया। सीएम ने सदर विस क्षेत्र और झंडूता के गेहड़वी में आईटीआई संस्थान खोलने की घोषणा की। वहीं झंडूता में पुलिस स्टेशन खोलने का एलान भी किया। बुधवार को मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश के दौरे के दूसरे दिन का झंडूता में भव्य स्वागत किया गया। सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने लोगों ने फूल-मालाओं और हार पहनाकर उन्हें लाद दिया।

विज्ञापन


इस दौरे के दौरान सबसे पहले मुख्यमंत्री ने झंडूता एसडीएम कार्यालय का उद्घाटन किया। इसके बाद जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही तहसील कार्यालय के पास ही एसडीएम कार्यकाल का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस दौरान गेहड़वीं के लिए आइटीआई का तोहफा दिया वहीं झंडूता में पुलिस थाना खोलने का एलान किया। इसके साथ ही उन्होंने बरठीं से झंडूता को जोड़ने वाले पुल को बनाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन


उन्होंने लोक-निर्माण विभाग के कर्मचारियों को 15 दिन के भीतर पुल का एस्टिमेट बनाकर शिमला उनके कार्यालय में भेजने के आदेश भी दिए। उन्होंने कहा कि पुल और सड़कें हमारे विकास की रीढ़ हैं उन्होंने बागछाल पुल के कार्य को दोबारा शुरू किए जाने की भी घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार के समय में पुल बनाते वक्त खामी आ गई, लेकिन बीजेपी सरकार ने राजनीतिक भावना से पुल को बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। लेकिन, अब हमारी सरकार ने पुल के कार्य को फिर से गैमन कंपनी को ही दिया है। इसमें 15 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो वायदा जनता से किया किया है वह पूरा किया जाएगा।

इस मौके पर डॉ. बीरु राम किशोर, राम लाल ठाकुर, राजेश धर्माणी, बंबर ठाकुर, विवेक कुमार, कै. ओम प्रकाश, डीसी बिलासपुर ऋग्वेद, एसडीएम झंडूता नवीन शर्मा, बीडीओ प्रकाश चंद, बीडीसी चेयरमैन प्रोमिला, जिला परिषद सदस्य वंदना सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। बुधवार देर शाम कुठेड़ा में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुठेड़ा और हरलोग के बीच औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान खोलने की घोषणा भी की।


मुख्यमंत्री ने कहा कि अध्यापकों को स्थानांतरण की भाग दौड़ में नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि सरकार उनके कल्याण के बारे भलीभांति परिचित है कि वे कितने समय से विशेष क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। यहां सदर विधायक बबर ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री का उनके विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं, परियोजनाओं के लोकार्पण के लिए आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed