फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   cm annagurated projects and laid foundations

सीएम ने श्री नयनादेवी जी में 43.05 करोड़ के किए लोकार्पण और शिलान्यास

Sun, 05 Jun 2022 12:12 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
cm annagurated projects and laid foundations
जुखाला (बिलासपुर)। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लाड़ाघाट में श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्र की 43.05 करोड़ की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। 19.24 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण हुए। इनमें 3.85 करोड़ से नवगांव-बैरी सड़क पर बने अली खड्ड डबल लेन पुल का लोकार्पण किया। 7.60 करोड़ से ब्रह्मपुखर-सैली सड़क के उन्नयन, 5.19 करोड़ से दियोठी से लघाठ सड़क के उन्नयन, 59 लाख रुपये से निर्मित राजकीय उच्च पाठशाला मलोखर के भवन, 80 लाख रुपये की लागत से निर्मित राजकीय उच्च पाठशाला मलोखर के अतिरिक्त भवन, 59 लाख से निर्मित राजकीय उच्च पाठशाला टेपरा खास, 40 लाख रुपये की लागत से निर्मित उच्च पाठशाला सयोल और 22 लाख रुपये से निर्मित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छकोह के अतिरिक्त भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 23.81 करोड़ से निर्मित होने वाली विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास किए। उन्होंने 17.90 करोड़ से निर्मित होने वाली उठाऊ जलापूर्ति योजना लयूंगड़ी चरण-दो और जलापूर्ति योजना खुई मेथी के संवर्धन कार्य, 1.11 करोड़ से बाग फगलवाटा के लिए उठाऊ सिंचाई योजना के सुधार कार्य, 1.03 करोड़ से लोअर कोठीपुरा के लिए उठाऊ सिंचाई योजना के सुधार कार्य, तहसील सदर में 42 लाख रुपये की लागत की बहाव सिंचाई योजना लुहारड़ा समारड़ी, तहसील सदर में 3.02 करोड़ रुपये लागत कीे उठाऊ सिंचाई योजना जुखाला के सुधार कार्य और 33 लाख रुपये लागत से निर्मित होने वाले पंचायतघर मलोखर का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग, विधायक जेआर कटवाल, विधायक सुभाष ठाकुर, उपाध्यक्ष राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण रणधीर शर्मा, उपायुक्त पंकज राय, पुलिस अधीक्षक एसआर राणा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed